अध्यात्म

Mokshada Ekadashi 2023 Daan List: मोक्षदा एकादशी के दिन करें इन खास चीजों का दान , भगवान विष्णु की मिलेगी असीम कृपा

Mokshada Ekadashi 2023 Daan List: मोक्षदा एकादशी के व्रत का हिंदू धर्म में खास महत्व है। इस दिन व्रत करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ पूर्वजों की भी आत्मा को शांति मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं मोक्षदा एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

Image

Mokshada Ekadashi 2023 Daan List

Mokshada Ekadashi 2023 Daan List: मोक्षदा एकादशी व्रत 22 दिसंबर 2023 को रखा जाएगा। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह एकादशी मोक्ष प्राप्ति के लिए है। मोक्षदा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति जन्म और मृत्यु के बंधन से मुक्त हो जाता है और बैंकुंठ लोक में प्रवेश करता है। महाभारत युद्ध के दौरान जब भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था, उस दिन मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी थी, इसलिए इस दिन गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी का संयोग होने से इस व्रत का महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसा कहा जाता है कि एकादशी के दिन दान करने से हजारों पुण्यों के बराबर फल मिलता है। आइए जानते हैं मोक्षदा एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

Mokshada Ekadashi 2023 Daan List ( मोक्षदा एकादशी दान)

अनाज

मोक्षदा एकादशी के दिन गरीबों को अनाज का दान करने से आपको समृद्धि मिलेगी। गेहूं, गुड़, चावल, तिल और चीनी का दान करने से अन्न की कमी नहीं होगी। इस बार मोक्षदा एकादशी शुक्रवार को है।

गर्म वस्त्र

दिसंबर में ठंड अपने चरम पर होती है। ऐसे में आप एकादशी के दिन जरूरतमंदों को गर्म कपड़े या कंबल का दान कर सकते हैं। इससे जीवन में खुशियां आती हैं और लोग तरक्की करते हैं।

पुस्तक दान

मोक्षदा एकादशी के दिन बच्चों को पुस्तक दान करना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पुस्तक दान करने से करियर में सफलता मिलती है।

दवाई का दान

मोक्षदा एकादशी के दिन किसी बीमार व्यक्ति को दवाई का दान कर सकते हैं। इस दिन दवाई दान करने से सेहत का लाभ मिलता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article