पूरे देश में कैसे सेलिब्रेट किया जाता है सोलर न्यू ईयर, जानिए क्यों है ये खास

How Solar New Year Is Celebrated In India : 14 अप्रैल से सोलर नववर्ष की शुरुआत हो रही है। यह पूरे देश में अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। आइए जानते हैं ये क्यों खास है।

How Solar New Year Is Celebrated In India : हिंदू धर्म में मेष संक्रांति का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इसी दिन से सौर नववर्ष यानी सोलर न्यू ईयर की शुरुआत मानी जाती है। जब सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है, तो यह समय नए साल, नई ऊर्जा और नई शुरुआत का संकेत देता है। आमतौर पर यह संक्रांति हर साल 14 या 15 अप्रैल को पड़ती है और पूरे भारत में अलग-अलग नामों और परंपराओं के साथ मनाई जाती है।

How Solar New Year Is Celebrated In India  कैसे मनाया जाता है सोलर न्यू ईयर

कैसे मनाया जाता है सोलर न्यू ईय

मेष संक्रांति क्या है (Mesh Sankranti Kya Hai)

मेष संक्रांति वह समय होता है, जब सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करता है। ज्योतिष में मेष राशि को राशिचक्र की पहली राशि माना जाता है, इसलिए इसे सौर वर्ष की शुरुआत माना जाता है। इस दिन से सूर्य की ऊर्जा नई दिशा में काम करना शुरू करती है, जिससे जीवन में नई शुरुआत और सकारात्मक बदलाव के संकेत मिलते हैं। यह दिन धार्मिक रूप से भी बेहद शुभ माना जाता है।

End of Feed