Mesh Sankranti 2025: मेष संक्रांति से इन 5 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, गाड़ी-मकान खरीदने का सपना हो सकता है पूरा

Mesh Sankranti 2025 Effects on Rashi: मेष संक्रांति को पाना संक्रांति (Pana Sankranti) और महा बिसुबा संक्रांति (Maha Bisuba Sankranti) के नाम से जाना जाता है। इस साल ये संक्रांति 14 अप्रैल को मनाई जाएगी। जान लें ये संक्रांति किन राशियों के लिए शुभ साबित होगी।

Mesh Sankranti 2025 Effects on Rashi: सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। 14 अप्रैल2025 को प्रातःकाल 03 बजकर 29 मिनट पर सूर्य मीन से मेष राशि में प्रवेश कर 30 दिन इस राशि में रहेंगे। उदया तिथि के कारण 14 अप्रैल को ही मेष संक्रांति मानी जायेगी। चैत्र प्रतिपदा से हिन्दू नववर्ष प्रारम्भ होता है। इस प्रकार यह हिन्दू नवर्ष की प्रथम यानी मेष संक्रांति है। मेष का स्वामीग्रह मंगल है। सूर्य आत्मा हैं। पिता का कारक ग्रह है। सूर्य का मेष में होना बहुत ही शुभ है। मेष का स्वामीग्रह मंगल आत्मबल व भूमि का कारक ग्रह है। पुण्य प्राप्ति का पवित्र महीना है। पवित्र नदी में स्नान करें। दान पुण्य करें। दही का सेवन स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है व मंगल के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान अनन्त गुणा फलदायी है। सूर्य का मेष राशि में होना व्यवसाय जगत के लिए संघर्ष का समय रहेगा। कुछ राज्यों में राजनीतिक उथल पुथल हो सकता है। कुछ हिट फिल्में आएंगी। फ़िल्म व अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय के लिए यह गोचर बहुत शुभ नहीं है। यह गोचर प्राकृतिक दुर्घटना व महामारी को विस्तार भी दे सकता है। मंगल व सूर्य की वस्तुएं गुड़, मसूर व गेंहू का दान करना चाहिए। सूर्य का मेष में आना 30 दिन के लिए राशियों पर निम्न प्रभाव डालेगा।

Mesh Sankranti 2025 Effects on Rashi

Mesh Sankranti 2025 Effects on Rashi

मेष संक्रांति का राशियों पर प्रभाव

मेष- सूर्य इसी राशि मे 30 दिन रहेंगे। व्यवसाय व जॉब सफल रहेंगे। जॉब में किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ करेंगे। हेल्थ में सुधार आते रहेंगे। जॉब में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। राजनीति में सफलता मिलेगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को गुड़ का दान करें।

End of Feed