नोट छापने को तैयार हो जाएं ये 5 राशियां, सूर्य के नक्षत्र में आ गए हैं बुध

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 6, 2026, 10:33 AM IST

Mercury Nakshatra Transit 2026: बुध ने उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। बुध के इस गोचर से कुछ राशि वालों को भारी लाभ मिलना तय है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Mercury Nakshatra Transit 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध 5 सितंबर 2026 की शाम 4 बजकर 31 मिनट पर सूर्य के नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी में प्रवेश कर चुके हैं। इस समय बुध सिंह राशि में स्थित हैं। इसके बाद 7 सितंबर को बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, लेकिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का असर आगे भी बना रहेगा, क्योंकि इस नक्षत्र का एक हिस्सा कन्या राशि में भी आता है। द्रिक पंचांग के अनुसार बुध ने 5 सितंबर को शाम 4:31 बजे उत्तराफाल्गुनी में प्रवेश किया है।

Mercury Nakshatra Transit 2026  बुध का नक्षत्र परिवर्तन किनके लिए शुभ रहेगा

बुध का नक्षत्र परिवर्तन किनके लिए शुभ रहेगा

इस समय बुध सिंह राशि के अंतिम अंशों में हैं और सूर्य भी सिंह राशि में स्थित हैं। 5 सितंबर की ग्रह स्थिति के अनुसार बुध उत्तराफाल्गुनी के प्रथम पद में हैं और अस्त अवस्था में चल रहे हैं, जबकि सूर्य सिंह राशि में हैं। गुरु कर्क, मंगल मिथुन, शुक्र तुला और वक्री शनि मीन राशि में स्थित हैं।

End of Feed