Budh Gochar 2026 : ग्रहों के राजकुमार बुध ने 11 अप्रैल 2026 को मीन राशि में गोचर कर लिया है। बुध यहां 30 अप्रैल 2026 तक रहेंगे और इसके बाद मेष राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, कम्युनिकेशन और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है। मीन राशि में बुध का गोचर भावनाओं, कल्पना और क्रिएटिव सोच को बढ़ाने वाला माना जाता है। ऐसे में यह गोचर कुछ राशियों के लिए खास लाभ लेकर आ सकता है, जिससे इन राशि वालों को भारी धनलाभ होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को लिए यह गोचर अच्छा रहने वाला है?
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह गोचर करियर में अच्छी प्रगति का संकेत दे रहा है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और प्रमोशन के योग बन सकते हैं। जो लोग मीडिया, लेखन, आईटी, मार्केटिंग या कम्युनिकेशन से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय खास तौर पर फायदेमंद रहेगा। आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा और आप अपनी पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के लोगों के लिए बुध का यह गोचर भाग्य को मजबूत करने वाला रहेगा। शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा और विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो सोच-समझकर लिया गया निर्णय लाभ दे सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक रूप से आप खुद को ज्यादा शांत महसूस करेंगे। यात्रा के योग भी बन सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लोगों के लिए यह गोचर आर्थिक मामलों में सुधार लेकर आ सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं और नए इनकम सोर्स भी बन सकते हैं। बिजनेस में भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं। हालांकि आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। इस दौरान आप अपनी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू कर पाएंगे और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह गोचर रचनात्मकता और प्रेम जीवन के लिए शुभ रहेगा। अगर आप किसी क्रिएटिव फील्ड में काम करते हैं, तो आपके काम की सराहना हो सकती है। लव लाइफ में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्टूडेंट्स के लिए यह समय पढ़ाई में फोकस बढ़ाने वाला रहेगा और अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लोगों के लिए यह गोचर पारिवारिक और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ दे सकता है। घर, जमीन या वाहन से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। करियर में भी स्थिरता बनी रहेगी और आप अपने काम को बेहतर तरीके से कर पाएंगे।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के लोगों के लिए यह गोचर सबसे ज्यादा प्रभावशाली रहेगा, क्योंकि बुध आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स बेहतर होंगी। लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे और आपकी छवि मजबूत होगी। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और आप अपने फैसलों को लेकर पहले से ज्यादा स्पष्ट महसूस करेंगे।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
