अध्यात्म

शुरू होने वाला है इन 5 राशियों का 'बैड टाइम', बुध की चाल करेगी बेहाल, करें ये उपाय

Budh Gochar 2026 : 11 अप्रैल को ग्रहों के राजकुमार बुध कुंभ राशि में निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यहां बुध नीच के माने जाते हैं। इसके साथ ही वे यहां शनि के साथ अपनी युति भी बना लेंगे। इससे अशुभ प्रभाव और अधिक बढ़ जाएगा। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर शुभ नहीं रहेगा और इसके अशुभ प्रभाव से बचने के लिए क्या उपाय करें?

Image

बुध का मीन में गोचर किन राशियों के लिए खराब रहेगा

Budh Gochar 2026 : 11 अप्रैल की सुबह 1 बजकर 20 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस समय मीन राशि में पहले से ही कर्म और न्याय के देवता शनि विराजमान हैं। ऐसे में बुध और शनि की यह युति कई लोगों के जीवन में मानसिक दबाव, कन्फ्यूजन, निर्णय लेने में दिक्कत और कामकाज में रुकावटें पैदा कर सकती है। यह योग खासतौर पर उन राशियों के लिए ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहेगा, जिनकी कुंडली में यह गोचर सीधे प्रभाव डाल रहा है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस दौरान ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। इसके साथ ही अशुभ प्रभाव से बचने के लिए कौन से उपाय किए जा सकते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह समय मानसिक रूप से थोड़ा भारी रह सकता है। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं, जिससे आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग बिगड़ सकती है। कामकाज में ध्यान भटक सकता है और बार-बार फैसले बदलने की स्थिति बन सकती है। ऑफिस में छोटी-छोटी गलतियां भी परेशानी का कारण बन सकती हैं। इसके अलावा नींद पूरी न होना, ज्यादा सोचने की आदत और तनाव भी बढ़ सकता है। इस दौरान किसी भी तरह का बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए और किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

उपाय: रोज सुबह 'ॐ बुधाय नमः' का 108 बार जाप करें और हरी सब्जियों का दान करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य के मामले में थोड़ा कमजोर समय ला सकता है। जो काम आप आसानी से पूरे कर लेते थे, उनमें अब देरी और बाधाएं आ सकती हैं। आपकी मेहनत का फल मिलने में समय लग सकता है, जिससे मन में निराशा भी आ सकती है। यात्रा से जुड़े मामलों में सावधानी रखें, क्योंकि प्लानिंग बिगड़ सकती है या अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। इस समय किसी भी नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें और जल्दबाजी से बचें। अपने गुरु या सीनियर की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

उपाय: रोज शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जाप करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय अचानक उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। खासतौर पर आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि अचानक नुकसान या अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव या बहस की स्थिति बन सकती है, जिससे मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम उतने संतोषजनक नहीं मिलेंगे। सेहत के मामले में भी लापरवाही न करें, क्योंकि थकान, कमजोरी या छोटी-मोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

उपाय: रोज सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं और 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' का जाप करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह गोचर रिलेशनशिप और इमोशनल मामलों में चुनौती ला सकता है। पार्टनर के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं और छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है। अगर आप सिंगल हैं, तो नए रिश्ते में जल्दबाजी से बचना चाहिए। कामकाज में भी मन कम लगेगा, जिससे परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को भी इस समय थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। इसलिए धैर्य बनाए रखें और अपनी बातों को स्पष्ट तरीके से रखने की कोशिश करें।

उपाय: रोज 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें और भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करें।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह समय कम्युनिकेशन और रिश्तों के मामले में सावधानी का संकेत दे रहा है। आपकी कही हुई बातों को लोग गलत समझ सकते हैं, जिससे बेवजह विवाद हो सकता है। ऑफिस में भी आपकी बात सही होते हुए भी उसे सही तरीके से प्रस्तुत न कर पाने के कारण परेशानी आ सकती है। छोटे भाई-बहनों या करीबी लोगों के साथ मतभेद हो सकते हैं। इस दौरान धैर्य रखना और सोच-समझकर बोलना बहुत जरूरी होगा।

उपाय: रोज सुबह गणेश जी की पूजा करें और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article