बडे़े नुकसान की है आशंका, बुध-शनि के षडाष्टक योग से संभलकर रहें ये 6 राशियां

Budh Shani Shadashtak Yog 2026: 7 नवंबर को बुध और शनि के बीच षडाष्टक योग बन गया है। यह योग कुछ राशि वालों को भारी नुकसान देने वाला साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन हैं।

Budh Shani Shadashtak Yog 2026: 7 नवंबर 2026 की सुबह बुध और शनि के बीच 150 डिग्री का कोण बनने से षडाष्टक योग का निर्माण हुआ है। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, संवाद, व्यापार, तर्क, गणना और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है, जबकि शनि कर्म, अनुशासन, जिम्मेदारी, देरी और संघर्ष के प्रतिनिधि ग्रह हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों के बीच बनने वाला षडाष्टक संबंध व्यक्ति की सोच और उसके व्यावहारिक फैसलों के बीच तनाव पैदा कर सकता है।

Budh Shani Shadashtak Yog 2026 बुध शनि का षडाष्टक योग किन राशि वालों के लिए शुभ नहीं रहेगा

बुध शनि का षडाष्टक योग किन राशि वालों के लिए शुभ नहीं रहेगा (Image AI Generated and Newsroom Verified)

इस योग का असर खास तौर पर उन लोगों पर देखने को मिल सकता है जिनकी कुंडली में बुध या शनि कमजोर स्थिति में हैं अथवा इन ग्रहों की दशा-अंतर्दशा चल रही है। गोचर के स्तर पर भी कुछ राशियों को नौकरी, कारोबार, आर्थिक मामलों और पारिवारिक संवाद में अतिरिक्त सावधानी रखनी पड़ सकती है। हालांकि यह योग हर व्यक्ति के लिए समान परिणाम नहीं देता। राशि के साथ जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति भी परिणाम तय करती है।

End of Feed