बिजनेस और करियर में लगेंगे चार चांद, इन 5 राशियों का आ गया गोल्डन टाइम, द्विद्वादश योग देगा बंपर लाभ

Budh Mangal Dwidwadas Yog July 2026 : बुध और मंगल एक दूसरे से 30 डिग्री पर आ गए हैं। इससे द्विद्वादश योग का निर्माण हो गया है। आइए जानते हैं कि यह योग किनके लिए शुभ रहेगा।

Budh Mangal Dwidwadas Yog July 2026 : वैदिक ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार, संचार, शिक्षा, लेखन, गणना और तर्कशक्ति के कारक हैं। वहीं मंगल को ग्रहों का सेनापति माना गया है, जो साहस, ऊर्जा, पराक्रम, भूमि, तकनीक, नेतृत्व और निर्णय क्षमता के प्रतीक हैं। 22 जुलाई 2026 की दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर बुध और मंगल एक-दूसरे से 30 डिग्री पर आ गए हैं, जिससे दोनों ग्रहों के बीच द्विद्वादश योग का निर्माण हुआ है। इस समय बुध अपनी स्वराशि मिथुन में और मंगल वृषभ राशि में स्थित हैं।

Budh Mangal Dwidwadas Yog July 2026  बुध-मंगल ने बनाया द्विद्वादश योग

बुध-मंगल ने बनाया द्विद्वादश योग

ज्योतिषीय दृष्टि से बुध और मंगल का यह संबंध बुद्धि और पराक्रम का संतुलन स्थापित करता है। बुध जहां सोचने और योजना बनाने की क्षमता देते हैं, वहीं मंगल उन योजनाओं को जमीन पर उतारने का साहस प्रदान करते हैं। बुध अपनी ही राशि मिथुन में मजबूत स्थिति में हैं और मंगल स्थिर पृथ्वी तत्व की राशि वृषभ में हैं, इसलिए यह योग व्यावहारिक निर्णय, व्यापारिक सफलता, करियर में उन्नति और आर्थिक स्थिरता के नए अवसर प्रदान कर सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस योग का सबसे अधिक लाभ मिलने की संभावना है।

End of Feed