Meen Sankranti 2024 Date: सनातन धर्म में भगवान सूर्य की पूजा के लिए संक्रांति का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो उसे संक्रांति कहा जाता है। हम आपको बता दें कि मार्च में सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस कारण इसे मीन संक्रांति के नाम से जाना जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मीन संक्रांति के दिन पूजा, स्नान, ध्यान और दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन की परेशानियां दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं कब मीन संक्रांति यहां जानिए डेट और महत्व।
Meen Sankranti 2024 Date (मीन संक्रांति डेट 2024)
पंचांग के अनुसार 14 मार्च को सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करते हैं। इस शुभ अवसर पर स्नान और दान किया जाता है। इस साल मीन संक्रांति की शुरुआत 12:46 बजे से होगी और शाम 6:29 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही महा पुण्य काल दोपहर 12:46 बजे से होगा और दोपहर 2:46 बजे तक रहेगा।Meen Sankranti puja Vidhi (मीन संक्रांति पूजा विधि)
- मीन राशि के दिन सुबह उठकर गंगा स्नान करें और दान करें।
- इस दिन सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए।
- इस दिन गरीबों को दान करना चाहिए।
- इस दिन सूर्य देव की विशेष पूजा करनी चाहिए और मंत्रों का जाप करना चाहिए।
