अध्यात्म

Meen Sankranti 2024: कब है मीन संक्रांति, यहां जानिए डेट और पूजा विधि

Meen Sankranti 2024: सनातन धर्म में फाल्गुन मास की संक्रांति तिथि का बहुत महत्व है। इस संक्रांति को मीन संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस दिन गंगा जल से स्नान किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कब है मीन संक्रांति और क्या है इसका महत्व।

Image

Meen Sankranti 2024

Meen Sankranti 2024 Date: सनातन धर्म में भगवान सूर्य की पूजा के लिए संक्रांति का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो उसे संक्रांति कहा जाता है। हम आपको बता दें कि मार्च में सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस कारण इसे मीन संक्रांति के नाम से जाना जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मीन संक्रांति के दिन पूजा, स्नान, ध्यान और दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन की परेशानियां दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं कब मीन संक्रांति यहां जानिए डेट और महत्व।

Meen Sankranti 2024 Date (मीन संक्रांति डेट 2024)

पंचांग के अनुसार 14 मार्च को सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करते हैं। इस शुभ अवसर पर स्नान और दान किया जाता है। इस साल मीन संक्रांति की शुरुआत 12:46 बजे से होगी और शाम 6:29 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही महा पुण्य काल दोपहर 12:46 बजे से होगा और दोपहर 2:46 बजे तक रहेगा।

Meen Sankranti puja Vidhi (मीन संक्रांति पूजा विधि)

  • मीन राशि के दिन सुबह उठकर गंगा स्नान करें और दान करें।
  • इस दिन सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए।
  • इस दिन गरीबों को दान करना चाहिए।
  • इस दिन सूर्य देव की विशेष पूजा करनी चाहिए और मंत्रों का जाप करना चाहिए।

Meen Sankranti Importance (मीन संक्रांति महत्व)

हिंदू धर्म में संक्रांति पर्व को सूर्य देव की आराधना के लिए सबसे उत्तम पर्व माना जाता है। मान्यता है कि संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से रोग, अभाव और सभी प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके अलावा अगर कोई इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य देता है तो उसे जीवन में अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है। मीन संक्रांति के दिन दान और दया का भी विशेष महत्व है। इस दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन, वस्त्र या धन का दान करने से व्यक्ति को देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे पितर भी प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को कई प्रकार के ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article