अध्यात्म

Meen Sankranti 2024 Date: कब है मीन संक्रांति, जानिए डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

Meen Sankranti 2024 Date: हिंदू धर्म में संक्रांति तिथि का खास महत्व है। ये दिन भगवान सूर्य की उपासना के लिए सबसे उत्तम दिन माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल मीन संक्रांति कब है और इसके महत्व के बारे में ।

Image

Meen Sankranti 2024 Date

Meen Sankranti 2024 Date: सनातन धर्म में संक्रांति तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन नदी में स्नान करना, दान देना और सूर्य को अर्घ्य देना विशेष फलदायी माना जाता है। इस पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण भी किया जाता है। प्रत्येक संक्रांति का अपना अलग महत्व होता है। संक्रांति का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। सूर्य के राशि परिवर्तन से हर राशि पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आइए जानें मीन संक्रांति 2024 की तारीख, मुहूर्त और महत्व के बारे में सारी जानकारी।

Meen Sankranti 2024 Date (मीन संक्रांति डेट 2024)

वैदिक पंचांग के अनुसार सूर्य देव 14 मार्च 2024 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस साल 14 मार्च को मीन संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन पवित्र स्नान और दान-पुण्य का भी कार्य किया जाता है। इसके साथ ही इश दिन सूर्य देव की पूजा से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है।

मीन संक्रांति शुभ मुहूर्त 2024 (Meen Sankranti Shubh Muhurat 2024)

14 मार्च को सूर्य ग्रह 12 बजकर 46 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

मीन संक्रांति का पुण्य काल दोपहर 12:46 से शाम 6 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

मीन संक्रांति का महा पुण्य काल दोपहर 12:46 से 2: 46 तक रहेगा।

मीन संक्रांति पूजा विधि (Meen Sankranti Puja Vidhi)

  • मीन संक्रांति के दिन सुबह उठकर गंगा नदी या गंगा जल युक्त पानी से स्नान करें।
  • उसके बाद सूर्य देवता को प्रणाम करें और उन्हें जल चढ़ाएं।
  • इस दिन सूर्ट देव को जल चढ़ाते समय सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें।
  • मीन संक्रांति के दिन मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें।
  • इस दिन आप अपनी क्षमतानुसार दान भी कर सकते है

मीन संक्रांति महत्व (Meen Sankranti Importance)

शास्त्रों में मीन संक्रांति का बहुत महत्व है। संक्रांति तिथि के दिन गंगा स्नान और दान करना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके सूर्य देव की पूजा की जाए तो साधक को शारीरिक कष्ट से मुक्ति मिल सकती है। संक्रांति के दिन सूर्य देव की उपासना करने से कुंडली के ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिलती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article