May Grah Gochar 2024: ग्रह गोचर के लिहाज से मई का महीना बहुत ही खास रहने वाला है। इस महीने में गुरु, शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य जैसे बड़े ग्रह अपनी राशि परिवर्तन कर सकते हैं। मई के महीने में गुरु ग्रह 18 साल बाद वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर से कुछ राशि के जातक को भरपूर लाभ मिलने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में इन 12 राशियों के स्वामी 9 ग्रहों को माना गया है। इन ग्रहों के चाल बदलने से राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। कुंडली में ग्रह की दशा बदलने से जातक के जीवन पर भी असर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं मई के महीने में कब- कब ग्रह गोचर होंगे। इसके साथ ही इन ग्रह गोचर से किन राशि के जातक को लाभ मिल सकता है।
May Grah Gochar 2024 Date (मई ग्रह गोचर डेट 2024)
- 1 मई , 2024- गुरु ग्रह का वृषभ राशि में गोचर
- 10 मई ,2024- बुध ग्रह का मेष राशि में गोचर
- 14 मई, 2024- सूर्य ग्रह का वृषभ राशि में गोचर
- 19 मई, 2024- शुक्र ग्रह का वृषभ राशि में गोचर
May Grah Gochar 2024 Zodiac Effect (मई ग्रह गोचर का राशियों पर प्रभाव)
मेष राशि (Aries)
मई महीने का ग्रह गोचर मेष राशि के जातक को के लिए लाभकारी होने वाला है। इस महीने में मेष राशि के जातक को करियर में लाभ मिल सकता है। इस महीने में आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आपको काम में पदोन्नति मिल सकती है। इस महीने में आपतो हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस राशि के लोग इस महीने में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातक को मई के ग्रह गोचर से लाभ होगा। इस महीने में आपका भाग्य साथ देगा। इस दौरान आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको करियर के लिहाज से ये महीना बहुत ही खास रहने वाला है। इस राशि के जातक के विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उनको नौकरी मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातक को मई के ग्रह गोचर से बहुत ही फायदा मिलने वाला है। ऑफिस में भी आपको प्रमोशन मिल सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें भी तरक्की मिल सकती है। इस दौरान आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। जो लोग विवाह करना चाहते हैं। उनके विवाह के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातक को नौकरी में तरक्की मिल सकती है। इस समय में आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। इस महीने में आपको धन का लाभ हो सकता है। तुला राशि के जातक को परिवार का पूरा साथ मिलेगा। मई के ग्रह गोचर से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है।
