अध्यात्म

May Ank Jyotish 2025: मई में खूब पैसा कमाएंगे इस मूलांक के जातक, हर सपना होगा पूरा, सफलता चूमेगी कदम

May Ank Jyotish 2025: अंकज्योतिष अनुसार मई का महीना मूलांक 3 वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इस मूलांक के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। जानिए ये किन लोगों का मूलांक होता है।

Image

May Ank Jyotish 2025

May Ank Jyotish 2025: जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30 होती है उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक का स्वामी बृहस्पति ग्रह को माना जाता है। मूलांक 3 के लोग अत्याधिक बुद्धिमान, खुले विचारों वाले, बड़ों का सम्मान करने वाले और समाज में सम्मानित होते हैं। ये जो भी काम हाथ में लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। जानिए मई के महीने में मूलांक 3 वालों के लिए क्या कुछ खास रहने वाला है।

आर्थिक स्थिति

मूलांक 3 वालों की आर्थिक स्थिति मई के महीने में शानदार रहेगी। आप कहीं पर अच्छा निवेश कर सकते हैं। बिजनेस में भी खूब तरक्की हासिल होगी। नए व्यापार की शुरुआत भी कर सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। कुल मिलाकर पूरा महीना आर्थिक दृष्टिकोण से शुभ साबित होगा।

लव लाइफ

लव लाइफ के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। शादी के शुभ संयोग भी बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन भी बढ़िया रहेगा। माता-पिता का हर काम में सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

उपाय

मई के महीने को और भी ज्यादा खुशनामा बनाने के लिए मूलांक 3 वाले गरीब और ज़रूरतमंद लोगों को अपने सामर्थ्य के अनुसार भोजन करवाएं। भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article