May Ank Jyotish Rashifal 2024: इस मूलांक के लोगों के लिए सही नहीं है मई महीना, किसी खास से मिल सकता है धोखा!

May Ank Jyotish rashifal 2024: जिस तरह से राशियों से किसी भी व्यक्ति के जीवन और स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है। ठीक वैसे ही अंकज्योतिष में मूलांक के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। यहां हम जानेंगे मई का महीना अंकज्योतिष अनुसार किन मूलांक के लोगों के लिए अशुभ साबित हो सकता है।

May Ank Jyotish Rashifal 2024: मई महीना मूलांक 9 वालों के लिए नई परेशानियां लेकर आएगा। करियर से लेकर लव लाइफ तक में दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत होगी। बता दें जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 होती है उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के लोगों पर मंगल का विशेष प्रभाव रहता है। अंक ज्योतिष अनुसार मई के महीने में मूलांक 9 वालों को बेहद सतर्क रहना होगा। इस महीने आपको अपने किसी करीबी से धोखा मिल सकता है।

मूलांक 9 वालों के लिए मई महीने में अंक 6 और 5 वाले लोग फेवर में नहीं रहेंगे। इस महीने कोई भी काम आपको बेहद सोच विचार के करना होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। अगर आपका प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है तो हो सकता है चीजें आपके पक्ष में न रहें। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा। सितारें आपके पक्ष में नहीं हैं तो आपको अपने पर संयम रखना होगा। इसके अलावा इस महीने में आपको अपने किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। जिससे आपका दिल टूटेगा। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा करने से बचें नहीं तो नुकसान हो जाएगा।

End of Feed