Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर शाही स्नान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? जानिए क्या है इस तिथि का महत्व

Mauni Amavasya 2025 Shahi Snan Time: मौनी अमावस्या पर कुंभ मेले में स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमृत स्नान के लिए पहुंचते हैं। चलिए आपको बताते हैं मौनी अमावस्या पर शाही स्नान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Mauni Amavasya 2025 Shahi Snan Time: अमावस्या वैसे तो हर महीने में पड़ती है लेकिन माघ अमावस्या का काफी ज्यादा महत्व माना जाता है। जो मौनी अमावस्या के नाम से लोकप्रिय है। इस दिन लोग मौन व्रत धारण करके पवित्र नदी में स्नान करते हैं। शास्त्रों में मौनी अमावस्या पर स्नान-दान और मौनी व्रत रखने का विशेष महत्व बताया गया है। लेकिन इस बार की मौनी अमावस्या और भी ज्यादा खास होने वाली है क्योंकि ये अमावस्या महाकुंभ के दौरान पड़ रही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल की मौनी अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ेगी। चलिए आपको बताते हैं इस अमावस्या का महत्व और इस दिन स्नान का शुभ मुहूर्त।

mauni amavasya shahi snan

Mauni Amavasya 2025 Shahi Snan Time

मौनी अमावस्या 2025 कब है (Mauni Amavasya 2025 Date)

पंचांग अनुसार इस साल मौनी अमावस्या 28 जनवरी 2025 की शाम 7 बजकर 35 मिनट से 29 जनवरी की शाम 6 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार मौनी अमावस्या का पर्व 29 जनवरी को बुधवार के दिन मनाया जाएगा।

End of Feed