Mauni Amavasya 2024 Date, Time, Puja Muhurat in India: धार्मिक मान्यताओं अनुसार मौनी अमावस्या के दिन जो व्यक्ति मौन रहकर पवित्र नदी में स्नान करता है उसे मुनि पद की प्राप्ति होती है। ये माघ महीने में होने वाले स्नान का महत्वपूर्ण दिन भी होता है। इतना ही नहीं ये दिन पितरों का श्राद्ध करने के लिए भी बेहद उत्तम माना जाता है। जिस वजह से इसे पितृ अमावस्य भी कहा जाता है। पंचांग अनुसार इस साल मौनी अमावस्या 9 फरवरी को है। जानिए मौनी अमावस्या का महत्व।
Mauni Amavasya 2024 Date And Time
मौनी अमावस्या कब है 2024 (Mauni Amavasya 2024 Date)
मौनी अमावस्या- 9 फरवरी 2024, शुक्रवार
अमावस्या तिथि प्रारम्भ - 09 फरवरी 2024 को 08:02 AM बजे
अमावस्या तिथि समाप्त - 10 फरवरी 2024 को 04:28 AM बजे
मौनी अमावस्या पर क्या करते हैं (Mauni Amavasya Par Kya Karte Hai)
सनातन धर्म में गंगा को सर्वाधिक पवित्र नदी माना गया है और ऐसा माना जाता है कि मौनी अमावस्या के दिन गंगा का जल अमृतमय हो जाता है। इसलिए इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं। मौनी अमावस्या माघ माह में आती है। इसलिए इसे माघी अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व होता है।
मौनी अमावस्या और श्राद्ध कर्म
कहते हैं जो कोई भी मौनी अमावस्या पर अपने पूर्वजों और पितरों के निमित्त श्राद्ध कर्म करता है उन्हें अपने पितरों की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन श्राद्ध करने से पितृ गणों की आत्माएं तृप्त हो जाती हैं। जिससे श्राद्ध करने वाले व्यक्ति और उसके परिवार वालों को सुखी, धन-धान्य पूर्ण जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
