Mauni Amavasya 2023 Vrat Katha, Puja Vidhi: मौनी अमावस्या की व्रत कथा, पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त सबकुछ यहां जानें

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 21, 2023, 09:46 AM IST

Mauni Amavasya 2023 Vrat Katha, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra: माघ महीने के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या को माघ अमावस्या और मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। जानें माघ अमावस्या की व्रत कथा (Magh Amavasya Vrat katha), पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त।

Mauni Amavasya 2023 Vrat Katha, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra: माघ अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में इस अमावस्या का खास महत्व माना जाता है। इस दिन मौन रहकर पवित्र नदी या कुंड में स्नान करने से मनचाही मुराद पूरी हो जाती है। यदि आपके आस-पास नदी या कुंड नहीं है तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें। ऐसा करने से भी पुण्य की प्राप्ति हो जाएगी। जानिए मौनी अमावस्या की पूजा विधि, मंत्र, मुहूर्त और कथा।

mauni amavasya 2023 katha

Mauni Amavasya Vrat Katha, Puja Vidhi And Muhurat: मौनी अमावस्या की व्रत कथा, पूजा विधि और मुहूर्त।

मौनी अमावस्या व्रत विधि (Mauni Amavasya Vrat Vidhi)

  • मौनी अमावस्या के दिन प्रात: काल उठकर नदी, सरोवर या फिर किसी पवित्र कुंड में स्नान करें। स्नान करने से तक मौन व्रत धारण करें।
  • स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें।
  • फिर व्रत रखने का संकल्प लें और कोशिश करें कि इस दिन मौन रहें।
  • जरूरतमंद और भूखों को भोजन कराएं।
  • गरीबों को वस्त्र, तिल, आंवला, कंबल, पलंग का दान करें।
  • इस दिन गौ दान, स्वर्ण दान और भूमि दान का भी विशेष महत्व माना जाता है।
  • माघ अमावस्या पर पितरों का स्मरण करें।

End of Feed