Mauni Amavasya 2023: 30 साल बाद मौनी अमावस्या पर बन रहा अद्भुत संयोग, जानें इस दिन का महत्व

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 17, 2023, 11:22 AM IST

Mauni Amavsya 2023 Date: सनातन धर्म में मौनी अमावस्या का खास महत्व होता है। इसे माघी अमावस्या (Maghi Amavasya) और माघ अमावस्या (Magh Amavasya) के नाम से भी जाना जाता है।

मौनी अमावस्या 2023: पंचांग अनुसार हर महीने के कृष्ण पक्ष का अंतिम दिन अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। इस दिन दान-पुण्य और पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है। 21 जनवरी को मौनी अमावस्या मनाई जाएगी। जिसका हिंदू धर्म के लोगों के लिए खास महत्व होता है। मौनी का अर्थ मौन से है। इस दिन व्रत करने वाले लोग मौन धारण करते हैं। क्योंकि ये अमावस्या माघ महीने में पड़ती है इसलिए इसे माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। जानिए इस साल की मौनी अमावस्या क्यों है खास।

mauni amavasya

मौनी अमावस्या 2023 पर बन रहा खास संयोग

मौनी अमावस्या की तिथि और समय (Mauni Amavasya Date And Time)

मौनी अमावस्या 21 जनवरी दिन शनिवार को मनाई जाएगी। इसकी शुरुआत सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर होगी और समाप्ति 22 जनवरी को रात 2 बजकर 25 मिनट पर हो रही है।

End of Feed