अध्यात्म

Janmashtami Live Telecast From Mathura: घर बैठे यहां देखें मथुरा-वृंदावन जन्माष्टमी की लाइव स्ट्रीमिंग

Janmashtami Live Telecast From Mathura: : वैसे तो पूरे भारत में जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन इसकी खास रौनक मथुरा-वृंदावन और इस्कॉन मंदिर में देखने को मिलती है। यहां आप घर बैठे आसानी से मथुरा जन्माष्टमी को लाइव देख सकते हैं।

Image

Mathura Vrindavan Iskcon Janmashtami 2024 Darshan Live Streaming

Janmashtami Live Telecast From Mathura: आज पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। ये त्योहार हर कृष्ण भक्त के लिए खास होता है क्योंकि ये वही पावन दिन है जब धरती पर कृष्ण भगवान ने जन्म लिया था। श्री कृष्ण ने कंस का वध करके सभी को उसके अत्याचारोंं से मुक्ति दिलाई थी। धार्मिक मान्यताओं अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा में कंस के कारागार में हुआ था। कान्हा के जन्म के समय भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र था। इसी तिथि और नक्षत्र में हर साल जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व की खास रौनक मथुरा-वृंदावन में देखने को मिलती है। इस दिन कई श्रद्धालु भगवान कृष्ण की जन्मस्थली में जन्माष्टमी मनाने जाते हैं। यहां देखिए मथुरा-वृंदावन की जन्माष्टमी की लाइव स्ट्रीमिंग...

Mathura Janmashtami 2024 Live Streaming

Iskcon Sri Krishna Janmashtami 2024 Live

मथुरा में जन्माष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। सबसे पहले कृष्ण जी का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद भोग लगाया जाएगा। फिर आरती की जाएगी। बता दें बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व 27 अगस्त को मनाया जाएगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article