Mathura Holi Dates 2024: होली का त्योहार हर साल फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन का पूरे देश को बेसब्री सें इंतजार होता है। हर जगह पर होली का पर्व अलग- अलग तरीके से मनाया जाता है,लेकिन मथुरा की होली की बात ही निराली होती है। कृष्ण की नगरी में रंग का उत्सव काफी धूमधाम से मनाते हैं। यहां पर लड्डडूमार होली से लेकर लट्टमार होली तक खेली जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं बरसाने, मथुरा में कब- कब कौन- कौन सी होली खेली जाएगी। यहां देखें पूरा शड्यूल।
Mathura Holi Dates 2024 (मथुरा होली डेट 2024)
- 17 मार्च 2024 श्रीजी मंदिर बरसाना में लड्डूमार होली
- 18 मार्च 2024 बरसाना की मुख्य लट्ठमार होली
- 19 मार्च 2024 नंदगांव के नंद भवन में लट्ठमार होली
- 21 मार्च 2024 वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में फूलवालों की होली
- 21 मार्च 2024 छड़ीमार होली खेली जाएगी। मथुरा में विशेष आयोजन होगा और होली भी मनाई जाएगी।
- 22 मार्च 2024 गोकुल होली मनाई जाएगी और रमण रेती दर्शन किए जाएंगे।
- 24 मार्च 2024 होलिका दहन , द्वारकाधीश मंदिर डोला , बांके बिहारी वृन्दावन में होलिका दहन किया जाएगा।
- 25 मार्च 2024 द्वारकाधीश बृज में धुलंडी होली मनाई जाएगी। इस दिन रंग, अबीर से होली खेली जाएगी।
