अध्यात्म

Mathura Holi Date Calendar 2024: मथुरा में कब- कब खेली जाएगी होली, जानिए पूरा शेड्यूल

Mathura Holi Date Calendar 2024: रंगों का त्योहार होली पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन मथुरा की होली की बात ही निराली होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस बार कब से कब तक मथुरा में रंगों का त्योहार मनाया जाएगा। यहां देखें पूरा शेड्यूल।

Image

Mathura Holi Date Calendar 2024

Mathura Holi Date Calendar 2024: मथुरा की होली का हर कोई दीवाना है। रंगों का यह त्योहार भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में 40 दिनों तक चलता है और वसंत के आगमन या बसंत पंचमी के साथ शुरू होता है। इस दौरान अलग- अलग तरीके से होली खेली जाती है। होली के 40 दिनों के उत्सव के दौरान कृष्ण भक्त बहुत ही उत्साह के साथ होली का त्योहार मनाते हैं। इस साल होली का त्योहार 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा, लेकिन मुथरा 14 फरवरी के दिन से शुरू हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं लट्ट मार होली से लेकर फूल वाली होली मथुरा में कब- कब खेली जाएगी। यहां जानें मथुरा की होली का पूरा शेड्यूल।

Mathura Holi Date Calendar 2024 (मथुरा होली कैलेंडर 2024)

  • 17 मार्च 2024- श्रीजी मंदिर में लड्डू मार होली
  • 18 मार्च 2024- बरसाने में लट्ठमार होली
  • 19 मार्च 2024- नंद भवन में लट्ठमार होली
  • 21 मार्च 2024- बांके बिहारी मंदिर में फूलों वाली होली
  • 22 मार्च 2024- गोकुल में होली
  • 24 मार्च 2024- होलिका दहन
  • 25 मार्च 2024- द्वारकाधीश बृज में धुलंडी होली

मंदिर में हो रही हैं तैयारियां

40 दिवसीय होली उत्सव के लिए बांके बिहारी मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। बसंत पंचमी बांका में बिहारियों को सरसों के फूलों की माला पहनाई जाती है। मंदिर परिसर को गेंदा, सरसों आदि सहित कई रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। मंदिर के अंदर सुगंधित इत्र छिड़का जाता है। इसके अलावा बसंत पंचमी के दिन बांकेबिहारी मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालु आरती के समय ठाकुरजी को गुलाल से स्नान भी करा सकते हैं। आपको बता दें कि ब्रज मंडल में 40 दिनों तक चलने वाले फाग उत्सव की शुरुआत होली डांडा बनाने से होती है। इसके बाद 20 मार्च को रंगीली एकादशी से 24 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा तक विश्व प्रसिद्ध सरस रंगीली होली का आयोजन किया जाएगा। 25 मार्च को धुलैड़ी के दिन पारंपरिक डोलोत्सव होगा।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article