Mathura Holi Date 2024: मथुरा में आज खेली गई लट्ठमार होली, जानें फूलवाली होली से लेकर रंगवाली होली तक का पूरा कैलेंडर

Mathura Holi List 2024: होली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन इसकी खास रौनक मथुरा, वृंदावन और बरसाना में देखने को मिलती है। यहां होली उत्सव कई दिनों तक मनाया जाता है। यहां देखें मथुरा होली कैलेंडर।

Mathura Holi List 2024 (मथुरा होली कैलेंडर 2024): मथुरा, वृंदावन और बरसाना की होली विश्व भर में प्रसिद्ध है। तभी तो हर साल लाखों की संख्या में लोग भगवान कृष्ण की नगरी में होली मनाने के लिए इकट्ठा होते हैं। मान्यताओं अनुसार होली खेलने की शुरुआत सबसे पहले भगवान कृष्ण ने राधा रानी को रंग लगाकर की थी। कहते हैं तभी से इस दिन रंग लगाने की परंपरा शुरू हो गई थी। भारत में ये पर्व बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है। बच्चों का भी ये प्रिय त्योहार होता है। यहां जानिए मथुरा, वृंदावन और बरसाना में होली कब-कब खेली जाएगी।

होली कैलेंडर 2024 (Holi Calendar 2024)

लड्डू होली 2024 (17 मार्च 2024, रविवार)

कहते हैं नंदगांव से होली खेलने के लिए बरसाना आने का आमंत्रण स्वीकार करने की परंपरा लड्डू होली से जुड़ी हुई है, जिसका आज भी पालन किया जाता है। इस दौरान सैकड़ों किलो लड्डू बरसाए जाते हैं। इस बार ये होली 17 मार्च को खेली जाएगी।

End of Feed