Masik Krishna Janmashtami 2025: हिंदू कैलेंडर अनुसार हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार जो कोई भी मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखता है उसके जीवन में सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। आज वही खास दिन है। जी हां, आज 11 नवंबर को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है। आज के दिन भक्त बड़े धूमधाम और श्रद्धा से लड्डू गोपाल की पूजा करते हैं। आज चूंकि भद्रा का साया भी है तो कान्हा जी की पूजा कितने बजे होगी, ये आप यहां से जान सकते हैं।
मासिक जन्माष्टमी पूजा मुहूर्त-
- शुभ मुहूर्त- 11:22 AM से 12:04 PM तक
- गुलिक काल- 11:43 AM से 1:05 PM तक
- अमृत काल- 12:01 PM से 01:35 PM तक
आज के अशुभ मुहूर्त-
- राहुकाल- 2:28 PM से 3:50 PM
- यमघण्टकाल- 8:58 AM से 10:20 AM
- भद्रा- 06:41 AM से 11:32 AM
मासिक जन्माष्टमी पूजा विधि-
मासिक जन्माष्टमी के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर सभी कार्यों को निपटाकर स्नान कर लें। फिर अपने घर के मंदिर को सजाएं और लड्डू गोपाल को स्नान कराकर उन्हें नए वस्त्र अर्पित करें। फिर मंदिर में एक चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाकर श्रीकृष्ण और श्री राधा रानी की मूर्ति रखें। इसके बाद घी का दीपक जलाएं और भगवान कृष्ण की विधि विधान आरती करें। इसके बाद भगवान कृष्ण के जन्म की कथा जरूर सुनें। इसके बाद लड्डू गोपाल को माखन और मिश्री का भोग लगाएं। इसके बाद सभी में प्रसाद वितरित करें और खुद भी ग्रहण करें।
