अध्यात्म

Masik Janmashtami 2024 Date: तीन अद्भुत संयोग में मनाई जाएगी मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, नोट कर लें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Masik Janmashtami May 2024 Date, Muhurat And Puja Vidhi: हिंदू कैलेंडर अनुसार हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस दिन लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है।

Image

Masik Janmashtami 2024 Date

Masik Janmashtami May 2024 Date, Time And Puja Vidhi: 1 मई को मासिक जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। इस दिन लड्डू गोपाल को माखन मिश्री का भोग लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यताओं अनुसार मासिक जन्माष्टमी का व्रत रखने से भगवान कृष्ण की असीम कृपा प्राप्त होती है। साथ ही व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। यहां जानिए मासिक जन्माष्टमी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 2024 तिथि व मुहूर्त

1 मई को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है ऐसे में इस दिन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त देर रात 11 बजकर 56 मिनट से रात 12 बजकर 39 मिनट तक है।

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे शुभ योग

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर शाम 08 बजकर 02 मिनट तक शुभ योग रहेगा इसके बाद शुक्ल योग का निर्माण होगा। शुक्ल योग 02 मई की शाम 05 बजकर 19 मिनट तक है। तो वहीं इस दिन शिव वास सुबह 05 बजकर 46 मिनट से लेकर अगले दिन तक रहेगा।

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा विधि

  • इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर सभी कार्यों को निपटाकर स्नान कर लें।
  • फिर अपने घर के मंदिर को सजाएं और लड्डू गोपाल को स्नान कराकर उन्हें नए वस्त्र अर्पित करें।
  • फिर मंदिर में एक चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाकर श्रीकृष्ण और श्री राधा रानी की मूर्ति रखें।
  • इसके बाद घी का दीपक जलाएं और भगवान कृष्ण की विधि विधान आरती करें।
  • इसके बाद भगवान कृष्ण के जन्म की कथा जरूर सुनें।
  • इसके बाद लड्डू गोपाल को माखन और मिश्री का भोग लगाएं।
  • इसके बाद सभी में प्रसाद वितरित करें और खुद भी ग्रहण करें।

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का महत्व

हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार जो कोई भी मासिक जन्माष्टमी का व्रत रखता है उसके जीवन में सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। वहीं ये व्रत उन लोगों के लिए भी फलदायी माना जाता है जिन्हें संतान प्राप्ति में दिक्कतें आ रही हैं। इस व्रत को करने से पारिवारिक व आर्थिक समस्याओं से भी मुक्ति मिल जाती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article