Masik Durgashtami 2023: मासिक दुर्गाष्टमी पर बन रहे हैं ये अद्भुत संयोग, हर मुश्किल का होगा समाधान

Masik Durgashtami 2023: मासिक दुर्गाष्टमी पर रवि योग बन रहा है। यह योग रात 10:58 बजे से शुरू होकर अगले दिन 21 दिसंबर सुबह 7:09 बजे तक चलेगा। इस दिन बव करण का निर्माण प्रातः 11:14 बजे होगा। इसके बाद बालव करण का निर्माण होगा। ऐसे में आइए जानते हैं इन योग से क्या लाभ होने वाला है।

Masik Durgashtami 2023: मार्गशीर्ष माह में दुर्गाष्टमी 20 दिसंबर को पड़ रही है। यह त्योहार हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन आदिशक्ति जगत जननी मां दुर्गा की पूजा की जाती है। मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए व्रत-उपवास भी किया जाता है। इस दिन व्रत रखने से घर में सुख समद्धि आती है। ज्योतिषियों के अनुसार हर माह दुर्गा अष्टमी पर रवि योग सहित इन तीनों का उत्तम संयोग बन रहा है। इन योगों में मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को मृत्युलोक में स्वर्गीय आनंद की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं इन शुभ योगों के बारे में।

Masik Durgashtami 2023

मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त

मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 19 दिसंबर को दोपहर 1:07 बजे शुरू होगी और 20 दिसंबर को सुबह 11:14 बजे समाप्त होगी। ऐसे में इस दिन 20 दिसंबर को पूजा की जाएगी।

रवि योग का निर्माण

इस बार दुर्गाष्टमी पर रवि योग बन रहा है। यह योग रात्रि 10 बजकर 58 मिनट पर शुरु होगा और 21 दिसंबर को सुबह 7:09 बजे तक रहेगा। इस दिन सुबह 11:14 बजे तक बव करण का निर्माण हो रहा है। उसके बाद बालव करण का निर्माण होगा। बालव करण का निर्माण रात्रि 10:23 बजे समाप्त होगा। उसके बाद कौलव करण योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इन तीनों योगों को शुभ माना गया है। इन योगों में मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है।

End of Feed