अध्यात्म

Masi Magam Date 2024: 2024 में कब है मासी मागम , जानिए डेट और इसका महत्व

Masi Magam Date 2024: मासी मागम दक्षिण भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये पर्व खासतौर पर तमिलनाडु में मनाया जाता है। तमिल के लोग इस त्योहार को बहुत धूमधाम से मनाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2024 में मासी मागम कब है। डेट और महत्व के बारे में।

Image

Masi Magam Date 2024

Masi Magam Date 2024: मासी मागम एक तमिल हिंदू त्योहार है, जिसे मासी मकम के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष मासी मागम त्योहार 24 फरवरी 2024 को मनाया जाएगा। यह त्योहार मोक्ष प्राप्ति के लिए मनाया जाता है। तमिलनाडु में मासी मागम को बहुत शुभ दिन माना जाता है। मासी मागम मघा नक्षत्र के दौरान होता है । इस त्योहार में यहां कि सांस्कृति की झलक देखने को मिलती है। आइए जानते हैं साल 2024 में कब मासी मागम और इसके महत्व के बारे में।

Masi Magam Date 2024 (कब है मासी मागम डेट 2024)

मासी मागम दक्षिण भारत में एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। खासतौर पर तमिल के लोग इस त्योहार को मनाते हैं। इस साल ये त्योहार 24 फरवरी 2024 को मनाया जाएगा।

क्यों मनाया जाता है मासी मागम पर्व (Why is Masi Magam festival celebrated?)

12 वर्षों के अंतराल के बाद मासी मागम को महा मागम के रूप में भी मनाया जाता है। बंगाल की खाड़ी में तीर्थवारी में शिव, विष्णु और माता शक्ति की आकृतियों को विधिपूर्वक स्नान कराया जाता है। सुबह-सुबह भक्त पानी में डुबकी लगाने और भगवान से प्रार्थना करने के लिए समुद्र तट पर इकट्ठा होते हैं। इस त्योहार को मनाने से राहु, केतु और कालसर्प दोष से भी राहत मिलती है। माही मागम न केवल तमिलनाडु में बल्कि तमिल- हिंदू वाले जगहों पर भी काफी लोकप्रिय है।

कैसे मनाया जाता है मासी मागम का त्योहार ( How is the festival of Masi Magam celebrated?)

मासी मागम का पर्व खासतौर पर तमिलनाडू में मनाया जाता है। ये त्योहार अधिकतर पूर्णिमा तिथि के दिन ही मनाया जाता है। इस दिन साधक अपने पूर्वजों की मोक्ष प्राप्ति के लिए तर्पण करते हैं और समुद्र में डुबकी लगाते हैं। इस दिन समुद्र किनारे पूजा- अर्चना की जाती है और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भारी अनुष्ठान किये जाते हैं। इस दिन पूर्वजों का भी आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए तर्पण किया जाता है। यह पर्व भारत समेत इंडोनेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड में भी मनाया जाता है।

मासी मागम महत्व ( Masi Magam Importance 2024)

मासी मागम का त्योहार दक्षिण भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस पर्व को तमिल के लोग बहुत ही उत्साह के साथ मनाते हैं। इस दिन भगवान शिव, शाक्ति और भगवान विष्णु की मूर्ति को बंगाल की खाड़ी में स्नान के लिए ले जाया जाता है। इस स्नान को तीर्थवारी के नाम से जाना जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन तमिलनाडु के कुंभकोणम मंदिर में दर्शन करने से साधक को तमाम पापों से मुक्ति मिलती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article