Hindi Nav Varsh 2024 Effects: हिंदू नव वर्ष संवत 2081 में मंगल और शनि का रहेगा राज, पूरे साल इन राशि वालों की रहेगी मौज

Hindu New Year Samvat 2081: हिंदू नव वर्ष संवत 2081 की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। इस नव वर्ष के राजा मंगल और मंत्री शनि देव होंगे। शनि और मंगल के प्रभाव से कुछ राशियों की किस्मत चमक उठेगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Hindu New Year Samvat 2081 (हिंदू नव वर्ष संवत 2081): अंग्रेजी नव वर्ष की शुरुआत 1 जनवरी से होती है ये तो सभी जानते हैं। लेकिन हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है और इस साल ये तिथि 9 अप्रैल को पड़ रही है। ये हिंदू नव वर्ष संवत 2081 होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार 30 साल बाद हिंदू नव वर्ष पर शुभ राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। वहीं इस साल के राजा ग्रहों के सेनापति मंगल देव होंगे तो मंत्री शनि देव होंगे। मंगल और शनि के प्रभाव से 3 राशियों के लिए ये नया साल बेहद शानदार साबित होने वाला है।

Hindu New Year Samvat 2081

Hindu New Year Samvat 2081

हिंदू नव वर्ष 2024 की भाग्यशाली राशियां

वृषभ राशि

हिन्दू नव वर्ष वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ साबित होगा। इस दौरान बेरोजगारों को नई नौकरी मिलने के प्रबल आसार हैं और जो लोग अपनी नौकरी में परिवर्तन करने की सोच रहे हैं उन्हें भी सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। आपको अपने वरिष्ठों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आपका आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और आपके द्वारा किए गए निवेश से आपको लाभ मिलेगा। यदि आपने कोई कर्ज ले रखा है तो इस अवधि में आपको इससे भी मुक्ति मिल जाएगी। कार्यक्षेत्र में आप अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे।

End of Feed