Margashirsha Purnima 2023: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर बन रहे हैं ये दुर्लभ संयोग, जानें किस मुहूर्त में पूजा करने से मिलेगा लाभ

Margashirsha Purnima 2023: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष माह का बहुत महत्व है। इस माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन दान-दक्षिणा देना अत्यंत लाभकारी होता है। इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से मिलेगा लाभ।

Margashirsha Purnima 2023: मार्गशीर्ष महीना हिंदू कैलेंडर का नौवां महीना है। इस माह में आने वाली पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है जिसे मार्गशीर्ष पूर्णिमा कहा जाता है। इस पूर्णिमा के दिन स्नान, दान का विशेष महत्व है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने का महत्व है। इस बार मार्गशीर्ष पूर्णिमा 26 दिसंबर 2023 को पड़ रही है। इस दिन दुर्लभ संयोग का भी निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं इस दिन की पूजा का शुभ मुहूर्त के बारे में।

Margashirsha Purnima 2023

मार्गशीर्ष पूर्णिमा दुर्लभ संयोग

इस बार मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा पर कई अद्भुत संयोग बन रहे हैं। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन शुक्ल योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्ल योग को बहुत शुभ माना जाता है। इस योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से सौभाग्य और समृद्धि मिलती है। इस बार की पूर्णिमा कई मायनों में खास है। इसके अलावा इस दिन ब्रह्म योग और भद्रव योग भी बन रहा है। ऐसा माना जाता है कि यदि कोई व्यक्ति इन शुभ योगों में भगवान विष्णु की पूजा करता है, तो उसे अनंत लाभ प्राप्त होते हैं। पूर्णिमा तिथि 26 दिसंबर को सुबह 5:46 बजे शुरू होगी और अगले दिन 27 दिसंबर को सुबह 6:02 बजे समाप्त होगी।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा महत्व ( Margashirsha Purnima Importance)

मार्गशीर्ष पूर्णिमा की पुण्य तिथि पर व्रत और प्रार्थना करने से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान नारायण की पूजा की जाती है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। इस दिन पवित्र नदियों, सरोवरों और तालाबों में स्नान करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। माना जाता है कि इस दिन किया गया दान अन्य पूर्णिमा की तुलना में 32 गुना अधिक फल देता है। इसी कारण से इस पूर्णिमा को बतीसी पूर्णिमा भी कहा जाता है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान सत्य नरायण की पूजा करना बहुत लाभकारी होता है। इस दिन गरीबों और ब्राह्मणों को भोजन बांटने और उनकी सहायता करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से घर में खुशियां आती हैं।

End of Feed