Lohri Kab Hai 2024: हर साल जनवरी में लोहड़ी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह दिन सिख समुदाय के लिए खास है। यह त्योहार नए अन्न तैयार होने की ख़ुशी में मनाया जाता है। शाम को लोहड़ी की आग जलाई जाती है। लोग आग के चारों ओर इकट्ठा होते हैं और बारी-बारी से गेहूं की बालियों, रेवड़ी, मूंगफली, खील, चिक्की और गुड़ से बनी चीजें आग में चढ़ाते हैं। इस दौरान लोग भांगड़ा और गिद्दा नृत्य कर जश्न मनाते हैं। महिलाएं लोकगीत गाती हैं। यह पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से एक दिन पहले मनाया जाता है। आइए जानते हैं साल 2024 में लोहड़ी कब मनाई जाएगी।
Lohri Kab Hai 2024 (लोहड़ी 2024 कब है)
ज्योतिषियों के अनुसार लोहड़ी का त्योहार मकर संक्रांति की तिथि से एक दिन पहले मनाया जाता है। 15 जनवरी को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, इसलिए 2024 में लोहड़ी 13 जनवरी के बजाय 14 जनवरी को मनाई जाएगी। लोहड़ी के दिन संक्रांति तिथि रात 8:57 बजे है।
