Margashirsha Purnima 2024: साल 2024 की आखिरी पूर्णिमा कब है? यहां जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Margashirsha Purnima 2024: जल्द ही साल 2024 का समापन होने वाला है। ऐसे में मार्गशीर्ष पूर्णिमा इस साल की आखिरी पूर्णिमा होगी। आइए जानते हैं कि दिसंबर के महीने में पूर्णिमा तिथि कब और गंगा स्नना का शुभ मुहूर्त क्या होगा।

Margashirsha Purnima 2024: मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा तिथि साल की आखिरी पूर्णिमा तिथि होती है। सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत ही खास माना जाता है। ये तिथि गंगा स्नान और दान के लिए सबसे उत्तम होती है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की पूजा करने से और व्रत करने से साधक पर सदा माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा को मोक्षदायिनी पूर्णिमा और बत्तीसी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानें मार्गशीर्ष पूर्णिमा कब है।

Margashirsha Purnima 2024 Kab Hai (मार्गशीर्ष पूर्णिमा कब है 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2024 की आखिरी पूर्णिमा मार्गशीर्ष पूर्णिमा होगी। इस साल इस पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 14 दिसंबर को शाम 4 बजकर 58 मिनट पर होगी और इसका समापन 15 दिसंबर को रात 2 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में मार्गशीर्ष पूर्णिमा 15 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी।

End of Feed