अध्यात्म

Margashirsha Purnima 2023 Puja Vidhi: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें इस विधि से पूजा, जीवन में आएगी खुशहाली

Margashirsha Purnima 2023 Puja Vidhi: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का बहुत महत्व है। इस दिन गंगा स्नान, दान पुण्य का बहुत महत्व है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। आइए जानते हैं मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन किस विधि से पूजा करनी चाहिए। यहां जानें सारी जानकारी।

Image

Margashirsha Purnima 2023

Margashirsha Purnima 2023: सनातन धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत करना बहुत शुभ माना जाता है। पूर्णिमा तिथि हर माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन आती है। इस बार 26 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन गंगा स्नान करने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन किस विधि से पूजा करें। यहां जानें पूजा विधि।

Margashirsha Purnima 2023 Puja Vidhi ( मार्गशीर्ष पूर्णिमा पूजा विधि)

  • मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सुबह उठकर स्नान करें और पीले वस्त्र धारण करें।
  • इसके बाद भगवान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें।
  • उसके बाद भगवान विष्णु को फल, फूल, मिठाई, सुगंध और वस्त्र अर्पित करें।
  • देवी लक्ष्मी को गुलाबी या लाल फूल और श्रृंगार का सामान चढ़ाएं।
  • इसके बाद विष्णु चालीसा का पाठ करें। पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण की कथा पढ़ना या सुनना शुभ होता है।
  • उसके बाद आरती करें और भगवान को भोग लगाकर सब में प्रसाद वितरित करें।
  • इस दिन दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है।

Margashirsha Purnima 2023 महत्व ( Margashirsha Purnima Importance)

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन व्रत रखने से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है। इस दिन का शास्त्रों में बहुत अधिक महत्व है। इस दिन दान पुण्य और गंगा स्नान करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि यदि वैवाहिक जीवन में कोई समस्या चल रही हो तो ये व्रत करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन दान करने से साधक के सारे रुके हुए काम पूरे हो जाते हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article