Margashirsha Purnima 2023 Upay: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत महत्व होता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा 26 दिसंबर, 2023 को पड़ रही है। इस दिन चंद्र देव की पूजा का भी विधान है। ऐसा माना जाता है कि पू्र्णिमा के दिन सकारात्मक ऊर्जा निकलती है। जिससे चारो तरफ शुद्ध वातावरण बनता है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की साथ पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के गंगा स्नान का भी बहुत महत्व है। इस दिन गंगा स्नना करने से पापों से मुक्ति मिलती है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन कुछ उपायों को करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन किन उपायों को करना चाहिए।
Margashirsha Purnima 2023 Upay (मार्गशीर्ष पूर्णिमा उपाय)
पीपल में जल देंपूर्णिमा के दिन पीपल का वृक्ष लगाना चाहिए। यह भी माना जाता है कि यह बृहस्पति ग्रह के प्रतिकूल प्रभावों को कम करता है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर सूर्योदय के बाद जल में दूध और तिल मिलाकर पीपल में दें और फिर सात बार परिक्रमा करें। ऐसा माना जाता है कि यह परिवार में खुशी, प्रगति, विकास और खुशहाली लाता है।
गंगा स्नान
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन गंगा स्नान करने से साधक को हर प्रकार के पाप से मुक्ति मिलती है।
खीर का भोग लगाएं
पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना चाहिए। इस दिन खीर का भोग लगाने से साधक पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनती है और उसका घर धन धान्य से भर जाता है।
घर लाएं चांदी का सिक्का
घर में सोने या चांदी के सिक्के ले जाना बहुत शुभ होता है। माना जाता है कि इससे लक्ष्मी घर आती हैं। श्रीयंत्र में देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है। अगर यह आपके घर में है तो आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं। पूर्णिमा के दिन कौड़ी, कुबेर यंत्रऔर एकाक्षी नारियल घर लाने से समृद्धि आती है।
