अध्यात्म

Margashirsha Month 2024 Calendar: मार्गशीर्ष महीना 16 नवंबर से हुआ शुरू, जानिए इस महीने में कौन-कौन से व्रत-त्योहार आएंगे

Margashirsha Month 2024 Calendar: मार्गशीर्ष महीना 16 नवंबर से शुरू हो गया है। ये महीना भगवान कृष्ण का बेहद प्रिय माना जाता है। जानिए इस महीने कौन-कौन से व्रत त्योहार पड़ेंगे।

Image

Margashirsha Month 2024 Calendar

Margashirsha Month 2024 Calendar: हिंदू कैलेंडर के नौवें महीने मार्गशीर्ष की शुरुआत 16 नवंबर 2024 से हो गई है। ये महीना भगवान कृष्ण का प्रिय माना जाता है। मार्गशीर्ष महीने के बारे में श्री कृष्ण ने भगवद् गीता में कहा है कि ‘मासनम मार्गशीर्ष सम नक्षत्राणां तथभिजीत’। इसका मतलब है कि महीनों में, वे मार्गशीर्ष मास हैं, जो सबसे श्रेष्ठ है। तो वहीं “नक्षत्राणाम तथाभिजीत” का अर्थ है कि नक्षत्रों में वे अभिजीत नक्षत्र हैं, जो शुभ और विजय दिलाने वाला है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इसी महीने से सतयुग का भी प्रारंभ हुआ था। यही वजह है कि ये महीना पूजा-पाठ, जप, तप और ध्यान के लिए उत्तम माना जाता है। इस महीने को अगहन भी कहा जाता है। चलिए आपको बताते हैं मार्गशीर्ष में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों के बारे में।

मार्गशीर्ष महीना कब से कब तक रहेगा 2024 (Margashirsha Month 2024 Start And End Date)

मार्गशीर्ष महीना 16 नवंबर 2024 से लेकर 15 दिसंबर 2024 तक रहेगा। चलिए जानते हैं इस महीने में पड़ने वाले प्रमुख व्रत-त्योहारों के बारे में।

मार्गशीर्ष महीने के व्रत-त्योहार 2024 (Margashirsha Month 2024 Festival Calendar)

तिथिवारपर्व
16 नवंबर 2024शनिवारवृश्चिक संक्रांति, मार्गशीर्ष प्रारंभ
18 नवंबर 2024सोमवारगणाधिप संकष्टी चतुर्थी
26 नवंबर 2024मंगलवारउत्पन्ना एकादशी
28 नवंबर 2024गुरुवारप्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
29 नवंबर 2024शुक्रवारमासिक शिवरात्रि
01 दिसंबर 2024रविवारमार्गशीर्ष अमावस्या
06 दिसंबर 2024शुक्रवारविवाह पंचमी
07 दिसंबर 2024शनिवारचम्पा षष्ठी
11 दिसंबर 2024बुधवारमोक्षदा एकादशी, गीता जयंती
13 दिसंबर 2024शुक्रवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
15 दिसंबर 2024रविवारधनु संक्रांति, मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

मार्गशीर्ष मास का महत्व (Margashirsha Mahine Ka Mahatva)

हिंदू पंचांग के अनुसार, यह वर्ष का नौवां महीना है जो बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण ने इस महीने को गीता में श्रेष्ठ महीना कहा है। इस महीने में पूजा, व्रत और ध्यान विशेष रूप से फलदायी माने जाते हैं। इस महीने श्री कृष्ण भगवान जी और लक्ष्मी माता की पूजा का विशेष महत्व है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article