March Sankashti Chaturthi 2024: हर महीने में दो चतुर्थी तिथि आती है। दोनों ही चतुर्थी तिथि भगवान गणपति को समर्पित है। इस दिन का शास्त्रों में बहुत महत्व है। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखने से साधक के सारे काम बनते हैं और उसका जीवन खुशियों से भर जाता है। इस दिन का व्रत रखने से साधक को संतान सुख की भी प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल मार्च महीने की संकष्टी चतुर्थी का व्रत कब रखा जाएगा और क्या है इसका महत्व।
March Sankashti Chaturthi 2024 Date (मार्च संकष्टी चतुर्थी डेट 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल मार्च महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 28 मार्च को शाम 6 बजकर 57 मिनट पर शुरू हो जाएगी और इस तिथि का समापन 29 मार्च को सुबह 8 बजकर 21 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार इस महीने में ये व्रत 29 मार्च 2024 को रखा जाएगा।Sankashti Chaturthi Puja Vidhi (संकष्टी चतुर्थी व्रत पूजा विधि)
- इस दिन सुबह स्नान आदि के बाद भगवान का ध्यान लगाएं।
- उसके बाद मंदिर की सफाई करके साफ स्थान पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें।
- फिर भगवान गणेश को रोली, चंदन, अक्षत, फूल और दूर्वा अर्पित करें।
- इस दिन गणपति को लड्डू या मोदक का भोग लगाएं।
- उसके बाद कथा का पाठ करें और आरती करें।
- इस दिन शाम के समय चंद्र उदय के बाद चांद की पूजा करें।
- उसके बाद भगवान गणेश और चांद को भोग लगाएं
- अंत में लगे हुए भोग को प्रसाद के तौर पर बांटे।
