March Panchak 2024 Date: सनातन धर्म में पंचक योग का बहुत महत्व है। हर महीने में पांच दिन के लिए पंचक लगता है। इस समय में कोई भी शुभ काम नहीं किये जाते हैं। शास्त्रों में पंचक योग को शुभ नहीं माना जाता है। मार्च के महीने में 8 मार्च से लेकर 12 मार्च 2024 तक पंचक योग रहेगा। इस दौरान बहुत सावधान रहने की आवश्यता होती है। जानकारी के लिए बता दें कि जब पांच नक्षत्र आपस में मिल जाते हैं तो उसे पंचक कहते हैं। इन नक्षत्रों को धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं कब लगेगा मार्च में पंचक और इस दौरान क्यों नहीं होते शुभ काम।
March Panchak 2024 Date (मार्च पंचक डेट 2024)
मार्च के महीने में पंचक 8 मार्च 2024 की रात को 9 बजे से शुरू होगा और इसका समापन 12 मार्च 2024 को होगा। श्रवण से लेकर रेवती नक्षत्र के दौरान पंचक योग का निर्माण होता है।पंचक के समय ना करें ये काम (Do not do this work during Panchak time)
- पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की ओर यात्रा ना करें।
- पंचक के समय इंटरव्यू देना शुभ नहीं होता है, इसलिए इस समय नया काम शुरू करने से बचें।
- इस समय किसी भी तरह का कोई भी ऑपरेशन ना कराएं।
- इस दौरान नया मकान लेने और घर में काम शुरू करवाने से भी बचें।
कितने तरह के होते हैं पंचक ( Types Of Panchak)
मृत्यु पंचक
जिस पंचक की शुरुआत शनिवार के दिन से होती है। वह पंचक मृत्यु पंचक कहलाता है। इस समय में मृत्यु के सामान कष्ट होता है। शास्त्रों में इस पंचक को सबसे खतरनाक पंचक माना गया है।
चोर पंचक
जो पंचक शुक्रवार के दिन शुरू होता है, उसे चोर पंचक के नाम से जाना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के लेन- देन और नया काम शुरू करने से बचना चाहिए।
रोग पंचक
रविवार के दिन से शुरू होने वाले पंचक को रोग पंचक कहा जाता है। इस समय में लोगों को मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
अग्नि पंचक
मंगलवार के दिन से शुरू होने वाले पंचक को अग्नि पंचक कहते हैं। इस समय में मशीन से जुड़े काम या घर बनवाने जैसे काम करने से बचना चाहिए। आग्नि पंचक के दौरान आग लगने का खतरा बना रहता है।
