अध्यात्म

March Grah Gochar 2024 : मार्च के महीने में बड़े ग्रह करेंगे गोचर, इन राशि वालों को मिलेगा भरपूर लाभ

March 2024 Grah Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मार्च के महीने बहुत सारे ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं। यह परिवर्तन हर राशि के ऊपर कुछ ना कुछ प्रभाव डालेंगे। आइए जानते हैं मार्च में हो रहे राशि परिवर्तन से किन राशि वालों को लाभ हो सकता है।

Image

March 2024 Grah Gochar

March 2024 Grah Gochar: जल्द ही मार्च महीने की शुरुआत होने वाली है। इस महीने में सूर्य, शनि, शुक्र, बुध आदि ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। हर ग्रह के परिवर्तन का एक समय निर्धारित होता है। वो उसी समय में एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर करते हैं। मार्च का महीना ग्रह गोचर के हिसाब से बहुत खास रहने वाला है। इस महीने से शनि अस्त होने बाद उदय होंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार 7 मार्च को बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेष करेंगे। वहीं 12 मार्च को शुक्र ग्रह कुंभ राशि में गोचर करेंगे। 14 मार्च को सूर्य ग्रह मीन राशि में प्रवेश करके राहु ये युति बनाएंगे। 18 मार्च को शनि ग्रह उदय होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं इन ग्रहों के चाल बदलने से किन राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है।

इन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि

मार्च का महीना मेष राशि के जातक के लिए बहुत शुभ फल देने वाला हो सकता है। आपके जीवन में खुशहाली आएगी। इसके साथ ही मेष राशि के जातक को आर्थिक लाभ भी सकते हैं। मार्च के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातक को करियर में भी लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा।

वृषभ राशि

मार्च के ग्रह गोचर से वृषभ राशि के जातक को भरपूर लाभ मिल सकता है। इस महीने में आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। अगर आपका कोई काम रुका हुआ था तो वो भी पूरा होगा। नौकरी करने वाले लोगों को काम में प्रमोशन मिल सकता है। इस महीने यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

कन्या राशि

मार्च का महीना कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। इस महीने में आपको जॉब में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय भाग्य आपका पूरा साथ देगा। वैवाहिक जीवन में यदि कोई समस्या चल रही थी तो वह भी समाप्त होगी। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से चला आ रहा वाद- विवाद भी खत्म हो सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक को भाग्य का साथ मिल सकता है। मार्च के महीने में काम में तरक्की मिल सकती है। इसके साथ बिजनेस से जुड़े लोगों को मुनाफा हो सकता है। अगर कोई सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है तो वह भी सफल हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article