March Festivals 2024 (मार्च व्रत-त्योहार 2024): पंचांग अनुसार मार्च महीना इस साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, स्वाती नक्षत्र और ध्रुव योग से शुरू हो रहा है। मार्च 2024 में महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2024 Date), विजया एकादशी, फाल्गुन अमावस्या, होलिका दहन (Holika Dahan 2024 Date), रंगवाली होली (Rangwali Holi 2024 Date), आमलकी एकादशी, पूर्णिमा व्रत और संकष्टी चतुर्थी समेत कई हिंदू व्रत-त्योहार पड़ेंगे। इसके अलावा मुस्लिमों का पाक महीना रमजान भी मार्च में ही शुरू होगा। यहां देखें मार्च महीने का पूरा कैलेंडर।
मार्च व्रत-त्योहार 2024 (March 2024 Festivals Calendar)
| तारीख | त्योहार |
| 6 मार्च 2024 | विजया एकादशी |
| 8 मार्च 2024 | महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत |
| 10 मार्च 2024 | फाल्गुन अमावस्या |
| 14 मार्च 2024 | मीन संक्रांति |
| 20 मार्च 2024 | आमलकी एकादशी |
| 22 मार्च 2024 | प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
| 24 मार्च 2024 | होलिका दहन |
| 25 मार्च 2024 | होली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत |
| 28 मार्च 2024 | संकष्टी चतुर्थी |
रमजान महीना कब से शुरू हो रहा है (Ramadan 2024 Date In India)
इस साल रमजान महीना 11 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है और 9 अप्रैल को इसका आखिरी दिन हो सकता है। बता दें रमजान महीना मुस्लिमों के लिए सबसे ज्यादा खास होता है।
मार्च विवाह मुहूर्त 2024 (March Vivah Muhurat 2024)
मार्च महीने में शादी-ब्याह के लिए 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11 और 12 तारीखें शुभ रहेंगी। इन तारीखों में आप शुभ समय देखकर शादी कर सकते हैं।
