March Festival List 2024: मार्च महीने में महाशिवरात्रि, होली, रमजान, आमलकी एकादशी समेत पड़ेंगे ये बड़े व्रत-त्योहार

March Festival List 2024: मार्च महीना व्रत-त्योहारों से भरा रहेगा। इस महीने महाशिवरात्रि, विजया एकादशी, आमलकी एकादशी, होलिका दहन और रंगवाली होली समेत कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे। जानिए मार्च महीने के व्रत-त्योहारों की डेट और मुहूर्त।

March Festival List 2024 (मार्च महीने के त्योहार): मार्च का महीना शुरू होने जा रहा है। तो ऐसे में इस महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों को लेकर सर्च शुरू हो गई है। बता दें मार्च में महाशिवरात्रि, होलिका दहन, रंगवाली होली, फाल्गुन अमावस्या, आमलकी एकादशी जैसे कई बड़े त्योहार पड़ेंगे। साथ ही मार्च में फाल्गुन और चैत्र महीना रहेगा। मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान भी मार्च में ही शुरु होगा। अब जानिए मार्च में पड़ने वाले प्रमुख त्योहारों की तारीख और मुहूर्त।

march festivals 2024
March Festival List 2024

महाशिवरात्रि 2024 तिथि व मुहूर्त (Mahashivratri 2024 Date And Time)

  • महा शिवरात्रि 8 मार्च 2024, शुक्रवार को मनाई जाएगी।
  • निशिता काल पूजा समय 8 मार्च की देर रात 12:07 से 12:56 बजे तक रहेगा।
  • रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय शाम 06:25 से रात 09:28 बजे तक रहेगा।
  • रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय रात 09:28 से देर रात 12:31 बजे तक रहेगा।
  • रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय 9 मार्च को 12:31 AM से 03:34 AM तक रहेगा।
  • रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय 9 मार्च को 03:34 AM से 06:37 AM बजे तक रहेगा।
  • चतुर्दशी तिथि का प्रारम्भ 08 मार्च 2024 को रात 09:57 बजे से होगा।
  • चतुर्दशी तिथि की समाप्ति 9 मार्च 2024 की शाम 06:17 पर होगी।

होलिका दहन 2024 तिथि व मुहूर्त (Holika Dahan 2024 Date And Time)

  • होलिका दहन 24 मार्च 2024 रविवार के दिन होगा।
  • होलिका दहन का मुहूर्त 24 मार्च की रात 11:13 से देर रात 12:27 बजे तक रहेगा।
  • भद्रा पूंछ 24 मार्च की शाम 06:33 से 07:53 तक रहेगी।
  • भद्रा मुख शाम 07:53 से रात 10:06 बजे तक रहेगी।
  • पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 24 मार्च की सुबह 09:54 बजे से होगा।
  • पूर्णिमा तिथि की समाप्ति 25 मार्च 2024 की दोपहर 12:29 बजे पर होगी।

रंगवाली होली 2024 तिथि व मुहूर्त (Rangwali Holi 2024 Date And Time)

रंगवाली होली 25 मार्च 2024, सोमवार को मनाई जाएगी।

End of Feed