Mahashivratri 2024 Date: हर साल फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि का व्रत किया जाता है। इस साल ये व्रत 8 मार्च 2024 को किया जाएगा। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा- अर्चना की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन को पूरे देश में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन शिव भक्त शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग की पूजा करते हैं और उनका जलाभिषेक किया जाता है। मनवांछित वर की प्राप्ति के लिए भी महाशिवरात्रि का व्रत किया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन शिवलिंग पर किन चीजों को अर्पित करना चाहिए।
शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें (Offer these things to Shivalinga)
बेलपत्र
भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र बहुत ही प्रिय है, इसलिए महाशिवरात्रि के मंदिर जाकर शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि शिव जी को बेलपत्र करने से उनका मस्तक शांत और शीतल रहता है।
धतूरा
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शिव जी को धतूरा अर्पित करने से साधक को संतान सुख की प्राप्ति होती है इसके साथ ही साधक की हर इच्छाओं की पूर्ति होती है।
गंगा जल
महाशिवरात्रि के दिन शिव जी का गंगा जल से अभिषेक करना चाहिए। आप चाहें तो इस दिन दूध, दही, शहद से भी शिव जी का अभिषेक कर सकते हैं। ऐसा करने से साधक को भौतिक सुख की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख, समद्धि आती है।
फूल
शिव जी को सफेद फूल बेहद प्रिय है, इसलिए महाशिवात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को चमेली का फूल अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ता है और दांपत्य जीवन सुखमय बितता है।
सरसों का तेल
महाशविरात्रि के दिन शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। यदि आपकी कुंडली में कोई ग्रह दोष चल रहा हो तो ऐसा करने से वो समाप्त हो सकता है। सरसों का तेल चढ़ाने से साधक का रूका हुआ काम भी पूरा होने लगता है।
