March Born People Personality: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर महीने में जन्म लेने वाले लोगों का बात व्यवहार और स्वभाव अलग होता है। व्यक्ति के जन्म आधार पर ही उसकी कुंडली बनाई जाती है। अंक शास्त्र में व्यक्ति के जीवन में होने वाली शुभ अशुभ घटनाओं के बारे में बताया जाता है। जन्म की तारीख और जन्म का महीना दोनों ही बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। जन्म महीने से ये भी पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति का करियर किस दिशा में बनेगा। ऐसे में आइए जानते हैं मार्च के महीने में जन्म लेने वाले लोग कैसे होते हैं।
March Born People Personality (मार्च में जन्म लेने वाले लोग)
दिमाग के तेजमार्च में जन्म लेने वाले जातको का दिमाग बहुत तेज होता है। इन लोगों को दिमाग के खेल में कोई नहीं हरा सकता है। मार्च वाले लोग किसी से हार नहीं मानते हैं। ये लोग दिस से सोचने वाले होते हैं। अगर इनका भरोसा एख बार टूट गया तो फिर नहीं जुड़ता है।
साफ दिल के
मार्च के महीने में जन्म लेने वाले लोग साफ दिल के होते हैं। इनकी भीतर कोई छल कपट नहीं होता है। ये लोग धार्मिक कार्यों में काफी आगे रहते हैं। इन लोगों की दोस्ती बहुत जल्द सबसे हो जाती है और बहुत जल्दी लोगों के करीब आ जाते हैं।
सकारात्मक ऊर्जा
मार्च में पैदा होने वाले लोग सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहते हैं। ये हर परिस्थति का सामना हंसकर करते हैं। खुशमिजाज रहते हैं। इसके साथ ही आसपास के लोगों के साथ घुल मिलकर रहना इन्हें पसंद होता है। ये किसी की बुराई नहीं करते हैं। हर किसी कि मदद करना इनके स्वाभाव में होता है।
घूमने वाले
मार्च के महीने में जन्म लेने वाले लोगों को घूमना -फिरना काफी पसंद होता है। ये लोग अक्सर ही अकेले किसी यात्रा पर निकल जाते हैं। ये लोग हर जगह जाकर अपनी एक अलग पहचना छोड़ते हैं। इन लोगों को अलग- अलग व्यंजन खाना भी बहुत पसंद होता है।
वफदार
इस महीने में पैदा होने वाले लोग प्यार में वफदारी निभाते हैं। ये अपने पार्टनर के साथ लॉयल रहते हैं और उन्हें खुश करते हैं। हर मुश्किल में ये अपने साथी का साथ देते हैं। वैवाहिक जीवन में भी ये लोग अपने जीवनसाथी पर बहुत प्यार लुटाते हैं।
