आज या कल, कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, जानिए प्रदोष व्रत की सही डेट, पूजा विधि और प्रदोष काल समेत सारी जानकारी

March 2026 Ka Last Pradosh Vrat Kab Hai: हर माह के दो बार प्रदोष व्रत रखा जाता है। पहला कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष में रखा जाता है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को लेकर अभी संशय व्याप्त है। इस कारण लोगों में कंफ्यूजन है कि प्रदोष व्रत 30 मार्च को रखा जाए या 31 मार्च को रखा जाए। आइए इस कंफ्यूजन को समाप्त करते हुए जानते हैं कि प्रदोष व्रत की सही डेट क्या है?

March 2026 Ka Last Pradosh Vrat Kab Hai: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव की उपासना के लिए बेहद खास माना जाता है। यह व्रत हर महीने दो बार आता है और त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। ऐसे में मार्च 2026 के अंतिम प्रदोष व्रत को लेकर लोगों में यह सवाल बना हुआ है कि इसे 30 मार्च को रखा जाएगा या 31 मार्च को रखा जाएगा। अगर आप भी कन्फ्यूजन में हैं, तो यहां आपको सही तिथि, प्रदोष काल और पूजा विधि की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

मार्च का अंतिम प्रदोष व्रत कब है

मार्च का अंतिम प्रदोष व्रत कब है?

प्रदोष व्रत 2026 की सही तिथि (Pradosh Vrat Kab Hai)

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 30 मार्च 2026 को सुबह 7 बजकर 9 मिनट से हो रही है और यह 31 मार्च 2026 को सुबह 6 बजकर 55 मिनट तक रहेगी, लेकिन प्रदोष व्रत का निर्धारण हमेशा प्रदोष काल (शाम का समय) के आधार पर किया जाता है। इस बार प्रदोष व्रत 30 मार्च 2026, सोमवार को रखा जाएगा। सोमवार को पड़ने के कारण यह सोम प्रदोष व्रत कहलाएगा, जो काफी शुभ माना जाता है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है कि सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है।

End of Feed