Mansa Puja 2024 Date: मनसा पूजा का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान मां मनसा की प्रतिमा स्थापित कर उसकी विधि विधान पूजा की जाती है। वैसे तो मनसा पूजा पूरे एक महीने तक होती है लेकिन इसका सबसे मुख्य दिन श्रावण मास की पंचमी तिथि होती है। इस पूजा के दौरान कई जगह बत्तख की बलि दी जाती है। ये त्योहार मुख्य रूप से बंगाल, असम, बिहार, ओडिशा और झारखंड में मनाया जाता है। चलिए जानते हैं इस साल मनसा पूजा कब है।
Mansa Puja 2024 Date And Time
मनसा पूजा 2024 तिथि व मुहूर्त (Mansa Puja 2024 Date And Time)
मनसा देवी पूजा इस साल 9 अगस्त को है। ये पूजा श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। ये तिथि इस बार 9 अगस्त को 12:36 AM से 10 अगस्त की 03:14 AM तक रहेगी।
मनसा देवी की पूजा क्यों की जाती है (Mansa Devi Puja Ka Mahatva)
धार्मिक मान्यताओं अनुसार घर के आंगन में नागफनी की शाखा पर मनसा देवी की पूजा करने से सांप, बिच्छू और बरसाती कीड़े-मकोड़े के विष का भय नहीं रहता। कई जगह पर मनसा देवी की पूजा के बाद ही नाग देवता की पूजा की जाती है।
मनसा देवी का स्वरूप
मनसा देवी सर्प और कमल पर विराजमान रहती हैं। तो वहीं कई जगह इन्हें हंस पर भी विराजमान दिखाया जाता है। माता की गोद में उनके पुत्र आस्तिक भी विराजमान रहते हैं। इसके अलावा 7 नाग माता की रक्षा के लिए सदैव विद्यमान रहते हैं।
