अध्यात्म

Mansa Puja 2024: आज है मनसा पूजा, जान लें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Mansa Puja 2024 Date: मुख्य तौर पर गांवों में मनसा पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यताओं अनुसार मां मनसा की पूजा करने से बरसाती कीड़ों और सांप-बिच्छू से बचाव होता है। चलिए जानते हैं इस साल मनसा पूजा कब है और इसका महत्व क्या है।

Image

Mansa Puja 2024 Date And Time

Mansa Puja 2024 Date: मनसा पूजा का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान मां मनसा की प्रतिमा स्थापित कर उसकी विधि विधान पूजा की जाती है। वैसे तो मनसा पूजा पूरे एक महीने तक होती है लेकिन इसका सबसे मुख्य दिन श्रावण मास की पंचमी तिथि होती है। इस पूजा के दौरान कई जगह बत्तख की बलि दी जाती है। ये त्योहार मुख्य रूप से बंगाल, असम, बिहार, ओडिशा और झारखंड में मनाया जाता है। चलिए जानते हैं इस साल मनसा पूजा कब है।

मनसा पूजा 2024 तिथि व मुहूर्त (Mansa Puja 2024 Date And Time)

मनसा देवी पूजा इस साल 9 अगस्त को है। ये पूजा श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। ये तिथि इस बार 9 अगस्त को 12:36 AM से 10 अगस्त की 03:14 AM तक रहेगी।

मनसा देवी की पूजा क्यों की जाती है (Mansa Devi Puja Ka Mahatva)

धार्मिक मान्यताओं अनुसार घर के आंगन में नागफनी की शाखा पर मनसा देवी की पूजा करने से सांप, बिच्छू और बरसाती कीड़े-मकोड़े के विष का भय नहीं रहता। कई जगह पर मनसा देवी की पूजा के बाद ही नाग देवता की पूजा की जाती है।

मनसा देवी का स्वरूप

मनसा देवी सर्प और कमल पर विराजमान रहती हैं। तो वहीं कई जगह इन्हें हंस पर भी विराजमान दिखाया जाता है। माता की गोद में उनके पुत्र आस्तिक भी विराजमान रहते हैं। इसके अलावा 7 नाग माता की रक्षा के लिए सदैव विद्यमान रहते हैं।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article