Manikarnika Snan On Dev Diwali 2024: देव दीपावली के दिन किया जाता है मणिकर्णिका घाट पर स्नान, जानिए विधि और शुभ समय

Manikarnika Snan On Dev Diwali 2024: देव दीपावली का पर्व विशेषतौर पर बनारस के गंगा घाट पर मनाया जाता है। इस दिन बनारस के मणिकर्णिका घाट स्नना किया जाता है। आइए जानते हैं इस स्नान के शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में।

Manikarnika Snan On Dev Diwali 2024: देव दीपावली का पर्व हर साल कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इस साल देव दीपावली का त्योहार 15 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। देव दीपावली के दिन सारे देवी- देवता बनारस के गंगा घाट पर दीवाली मनाने जाते हैं। इस दिन गंगा के घाट पर लाखों की संख्या में दिए जलाए जाते हैं। इस दिन वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर गंगा नदी में स्नान करने का भी खास महत्व है। बनारस के मणिकर्णिका घाट पर स्नान करने से साधक के जन्म-जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं। आइए जानते हैं इस साल देव दीपावली मणिकर्णिका घाट पर स्नान करने का शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में।

Manikarnika Snan On Dev Diwali 2024 Shubh Muhurat (मणिकर्णिका घाट पर स्नान शुभ मुहूर्त 2024)

इस साल देव दीपावली का त्योहार 15 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। ऐसे में इस साल देव दीपावली के दिन मणिकर्णिका घाट पर स्नान 15 नवंबर 2024 को किया जाएगा। इस दिन मणिकर्णिका घाट पर गंगा स्नान का समय सुबह 4 बजकर 58 मिनट से लेकर 6 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में स्नान करना शुभ होगा।

End of Feed