Mangla Gauri Vrat 2024: कब रखा जाएगा सावन का पहला मंगला गौरी व्रत, जानिए डेट और उपाय

Mangla Gauri Vrat 2024: मंगला गौरी का व्रत सावन के महीने में हर मंगलवार को किया जाता है। ये व्रत माता गौरी की पूजा को समर्पित होता है। आइए जानते हैं इस साल सावन मास के पहला मंगला गौरी का व्रत कब किया जाएगा और इसके उपाय के बारे में।

Mangla Gauri Vrat 2024: हिंदू धर्म में मंगला गौरी के व्रत का खास महत्व है। ये व्रत सावन के हर मंगलवार के दिन किया जाता है। मंगला गौरी व्रत के दिन माता पार्वती की विधिवत पूजा की जाती है। मंगला गौरी का व्रत करने से व्रती को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। मंगला गौरी का व्रत कुंवारी कन्या के द्वारा मनवांछित वर की प्राप्ति के लिए किया जाता है। पति की लंबी आयु हर परिवार की सुख, शांति के लिए भी मंगला गौरी व्रत किया जाता है। आइए जानते हैं कब रखा जाएगा मंगला गौरा व्रत और उपाय के बारे में।

Mangla Gauri Vrat 2024 (कब रखा जाएगा मंगला गौरी व्रत 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो रही है। इसी दिन सावन सोमवार का पहला सोमवार व्रत भी रखा जाएगा। वहीं पहला मंगला गौरी व्रत 23 जुलाई 2024 को मंगलवार के दिन रखा जाएगा।

End of Feed