Mangla Gauri Vrat 2024: हिंदू धर्म में मंगला गौरी के व्रत का खास महत्व है। ये व्रत सावन के हर मंगलवार के दिन किया जाता है। मंगला गौरी व्रत के दिन माता पार्वती की विधिवत पूजा की जाती है। मंगला गौरी का व्रत करने से व्रती को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। मंगला गौरी का व्रत कुंवारी कन्या के द्वारा मनवांछित वर की प्राप्ति के लिए किया जाता है। पति की लंबी आयु हर परिवार की सुख, शांति के लिए भी मंगला गौरी व्रत किया जाता है। आइए जानते हैं कब रखा जाएगा मंगला गौरा व्रत और उपाय के बारे में।
Mangla Gauri Vrat 2024 (कब रखा जाएगा मंगला गौरी व्रत 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो रही है। इसी दिन सावन सोमवार का पहला सोमवार व्रत भी रखा जाएगा। वहीं पहला मंगला गौरी व्रत 23 जुलाई 2024 को मंगलवार के दिन रखा जाएगा।
मंगला गौरी व्रत उपाय (Mangla Gauri Vrat Upay 2024)
शीघ्र विवाह के लिए
मंगला गौरी व्रत के दिन मां गौरी को 16 श्रृंगार की सामग्री चढ़ाएं। ऐसा करने से माता गौरी प्रसन्न होती हैं और जल्दी विवाह के योग भी बनते हैं। इस दिन मिट्टी का घड़ा बहते नदी में प्रवाहित करना भी शुभ होता है।
मंगल को मजबूत करने के लिए
कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए भी मंगला गौरी का व्रत करना शुभ होता है। इस दिन लाल मसूर की दाल और लाल वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मंगल ग्रह की स्थिति कुंडली में मजबूत होती है।
