Mangalwar Vrat: मंगलवार व्रत शुरू करने से पहले जान लें इस व्रत के नियम, क्या महिलाएं रख सकती हैं ये व्रत?

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 22, 2023, 04:59 PM IST

Mangalwar Vrat Vidhi And Niyam: मंगलवार व्रत भगवान हनुमान जी की असीम कृपा प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इतना ही नहीं इस व्रत के प्रभाव से मंगल ग्रह भी मजबूत होता है। जानिए मंगलवार व्रत कब से शुरू कर सकते हैं? क्या है इस व्रत के नियम और फायदे।

Mangalwar Vrat Vidhi And Niyam: मंगलवार व्रत भगवान हनुमान (Lord Hanuman) की कृपा प्राप्त करने के लिए रखा जाता है। बल्कि जिन जातकों की कुंडली में मंगल कमजोर स्थिति में होते हैं उनके लिए भी ये व्रत फलदायी होता है। इस व्रत को स्त्री-पुरुष कोई भी कर सकता है। कहते हैं जो व्यक्ति सच्चे दिल से मंगलवार का व्रत (Mangalwar Vrat Kaise Kare) करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। ऐसे व्यक्ति पर भगवान बजरंगबली की सदैव कृपा बनी रहती है। अगर आप मंगलवार व्रत शुरू करने जा रहे हैं तो जान लीजिए इस व्रत के नियम और फायदे।

mangalwar vrat

Mangalwar Vrat Niyam: मंगलवार व्रत के नियम और फायदे

मंगलवार व्रत की विधि (Mangalwar Vrat Vidhi)

  • यह व्रत लगातार 21 मंगलवार तक रखना चाहिए।
  • इस व्रत का प्रारंभ संकल्प लेकर करना चाहिए।
  • व्रत वाले दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान कर लें और संभव हो तो इस दिन लाल वस्त्र पहनें।
  • इसके बाद पूजा की तैयारी करें।
  • पूजा के लिए अपने घर के ईशान कोण में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करें।
  • फिर श्री हनुमान जी की मूर्ति के समक्ष देसी घी का दीपक जलाएं।
  • फिर बजरंगबली को फूल माला, रोली, सिंदूर आदि चढ़ाएं।
  • उन्हें फल और प्रसाद का भोग लगाएं।
  • मंगलवार व्रत कथा जरूर पढ़ें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • इसके बाद हनुमान जी की आरती करें।
  • दिन में एक समय भोजन करें।
  • व्रत के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।

मंगलवार व्रत को करने के फायदे (Mangalwar Vrat Benefits)

  • मंगल ग्रह मजबूत होता है।
  • हनुमान जी की असीम कृपा प्राप्त होती है।
  • जीवन में मान-सम्मान, बल, साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
  • निसंतान दंपतियों के लिए भी ये व्रत शुभ माना जाता है।
  • इस दिन व्रत करने से इंसान के भूत-प्रेत-पिशाच और काली शक्तियों का प्रभाव भी खत्म हो जाता है।
  • कर्ज से छुटकारा मिलता है।
  • नौकरी में आ रही परेशानियां दूर हो जाती हैं।

मंगलवार व्रत के नियम (Mangalwar Vrat Niyam)

  • मंगलवार के व्रत में पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है।
  • इस व्रत में ब्रह्मचर्य का पालन करें। शारीरिक संबंध न बनाएं।
  • पूजा के दौरान मन को बिल्कुल शांत रखने की कोशिश करें।
  • इस व्रत में नमक का सेवन नहीं किया जाता है।
  • मंगलवार व्रत के दौरान काले या सफेद वस्त्र पहनकर हनुमान जी की पूजा नहीं करें।
  • मंगलवार का व्रत में एक बार भोजन करते हैं।

End of Feed