शुरू होने वाला है इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम, मंगल की चाल करेगी मालामाल

Mangal Nakshatra Parivartan 2026: 6 अप्रैल को ग्रहों के सेनापति मंगल मीन राशि में रहते हुए उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इससे से कुछ राशि वालों को गोल्डन टाइम स्टार्ट हो जाएगा।

Mangal Nakshatra Parivartan 2026: 6 अप्रैल 2026 की रात 10 बजकर 4 मिनट पर मंगल उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे और इस दौरान वे मीन राशि में ही स्थित रहेंगे। ज्योतिषीय दृष्टि से यह एक बेहद महत्वपूर्ण परिवर्तन माना जाता है, क्योंकि यहां एक अग्नि तत्व का तेज, आक्रामक और तुरंत परिणाम देने वाला ग्रह मंगल, जल तत्व की गहरी, भावनात्मक और आध्यात्मिक राशि मीन में रहकर शनि के प्रभाव वाले नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है। यह स्थिति सीधी नहीं होती, बल्कि अंदर से काम करने वाली होती है,जहां व्यक्ति बाहर से शांत दिखता है लेकिन अंदर से बहुत बड़ी योजनाएं बना रहा होता है।

मंगल का नक्षत्र परिवर्तन किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा

मंगल का नक्षत्र परिवर्तन किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा?

उत्तरभाद्रपद नक्षत्र का स्वामी शनि (Shani) होता है और इसके अधिदेव अहिर्बुध्न्य (नाग देवता) माने जाते हैं। यह नक्षत्र गहराई, रहस्य, धैर्य, तप और आध्यात्मिक उन्नति से जुड़ा होता है। जब मंगल यहां आता है, तो उसकी ऊर्जा तुरंत परिणाम देने के बजाय धीरे-धीरे और स्थायी सफलता की ओर मोड़ दी जाती है। इसका मतलब यह है कि इस समय जल्दबाजी, गुस्सा या आक्रामक निर्णय नुकसान दे सकते हैं, जबकि धैर्य, रणनीति और समझदारी से किए गए काम बड़ा लाभ दे सकते हैं। यह गोचर खास तौर पर उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण होगा, जो लंबे समय से किसी काम में मेहनत कर रहे हैं लेकिन परिणाम नहीं मिल रहा है। अब धीरे-धीरे चीजें आपके पक्ष में आना शुरू होंगी। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह गोचर सबसे ज्यादा लाभकारी रहने वाला है।

End of Feed