8 April 2026 Lucky Color : 08 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक दृष्टि से भी खास है। आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है और इस दिन देवी-देवताओं की पूजा के साथ-साथ रंगों का चयन भी आपके दिन को बेहतर बना सकता है। ज्योतिष के अनुसार सही रंग पहनने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, आत्मविश्वास बढ़ता है और कामों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार कौन सा रंग किसके लिए शुभ रहेगा?
मेष राशि (Mesh Rashi)
आज मेष राशि वालों के लिए लाल और पीला रंग बेहद शुभ रहेगा। यह रंग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे और कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने में मदद करेंगे। अगर आप किसी महत्वपूर्ण काम या मीटिंग के लिए जा रहे हैं, तो इन रंगों का इस्तेमाल जरूर करें।
वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)
वृषभ राशि के लिए आज नीला और हरा रंग लाभकारी रहेगा। ये रंग मानसिक शांति देंगे और आपको सही निर्णय लेने में मदद करेंगे। बिजनेस और जॉब से जुड़े मामलों में भी यह रंग सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
मिथुन राशि वालों के लिए हरा और नीला रंग शुभ रहेगा। यह रंग आपके कम्युनिकेशन स्किल को बेहतर बनाएंगे और नए अवसर दिला सकते हैं। आज इन रंगों के कपड़े पहनना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि के लिए पीला और नारंगी रंग शुभ रहेगा। यह रंग आपके मन को शांत रखेगा और आपको सकारात्मक सोच देगा। धार्मिक कार्यों में भी यह रंग आपको लाभ पहुंचाएंगे।
सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि वालों के लिए आज लाल और पीला रंग लकी रहेगा। यह रंग आपके व्यक्तित्व को मजबूत बनाएंगे और आपको दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनाएंगे।
कन्या राशि (Kanya Rashi)
कन्या राशि के लिए हरा और नीला रंग शुभ रहेगा। यह रंग आपके काम में स्थिरता और सफलता दिलाने में मदद करेगा।
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि वालों के लिए हरा और नीला रंग आज लाभकारी रहेगा। यह रंग आपके रिश्तों में मधुरता और करियर में ग्रोथ लेकर आएगा।
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)
वृश्चिक राशि के लिए लाल और पीला रंग शुभ रहेगा। यह रंग आपको ऊर्जा देगा और आपके काम में तेजी लाएगा।
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि वालों के लिए पीला और नारंगी रंग शुभ रहेगा। यह रंग भाग्य को मजबूत करेगा और सकारात्मक सोच देगा।
मकर राशि (Makar Rashi)
मकर राशि के लिए सफेद और हरा रंग लाभकारी रहेगा। यह रंग आपको संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा और कार्यक्षेत्र में स्थिरता देगा।
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि वालों के लिए नीला और हरा रंग शुभ रहेगा। यह रंग आपको मानसिक शांति और बेहतर निर्णय लेने की क्षमता देगा।
मीन राशि (Meen Rashi)
मीन राशि के लिए पीला और लाल रंग लकी रहेगा। यह रंग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आपके दिन को पॉजिटिव बनाएगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|
