Mangal Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। मंगल ग्रह ग्रहों के सेनापति माने जाते हैं। मंगल ग्रह अक्तूबर के महीने में 20 अक्तूबर को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल ग्रह को पराक्रम, ऊर्जा और युद्ध का कारक माना जाता है। मंगल के इस गोचर से कुछ राशि वालों को लाभ मिलेगा। वहीं कुछ राशि के जातक को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मंगल गोचर से देश और दुनिया पर नकारात्मक असर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मंगल गोचर से किन राशि वालों को नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशि वालों को मंगल गोचर से परेशानी हो सकती है।
इन राशि वालों की बढ़ेगी मुसीबत
मेष राशिमंगल गोचर से मेष राशि के जातक की मुसीबत बढ़ सकती है। इस दौरान आपके परिवार में कलेश की संभावना बढ़ सकती है। इसके साथ ही सेहत का भी आपको ध्यान रखना होगा। आपका अपने पार्टनर के साथ तालमेल भी बिगड़ सकता है। इसके साथ बिजनेस में भी आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति इस समय में सही नहीं होगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि को मंगल गोचर के समय में सावधान रहना होगा। इस समय में आपको यात्रा करने से बचना होगा। आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। करियर में नुकसान हो सकता है। नई नौकरी के लिए ट्राई कर रहे हैं तो आपको अभी बहुत इंतजार करना पड़ेगा। व्यवसाय में भारी हानि हो सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को मंगल के गोचर के समय में सतर्क रहना होगा। इस समय में किसी नये काम की शुरुआत से बचना होगा। इसके साथ ही सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरी में परेशानी बढ़ सकती है। लव रिलेशन टूट सकते हैं। लव लाइफ के कारण आप की मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है। यात्रा करने से बचें।
मीन राशि
मीन राशि में मंगल का गोचर पांचवे भाव में होगा। व्यापारियों को भी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी पर्सनल लाइफ में दिक्कतें बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। इस दौरान आंखों से संबंधित परेशानी बढ़ सकती है
